फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूकरमाइकोसिस अलर्ट: दांत और मसूड़ों में दिख रहे हैं ये 5 लक्षण तो भूलकर भी न लें हल्के में, हो सकते हैं ब्लैक फंगस का शिकार

Thu, 03 Jun 2021 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन
अनुभव- 25 वर्ष से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से काफी लोग इस वायरस का शिकार हुए हैं। साथ ही एक बड़ी संख्या में लोगों की जान भी ये वायरस ले चुका है और हर दिन मौत का एक नया आंकड़ा सामने आ रहा है। ऐसे में हर कोई इस वायरस से बचने और इसकी चेन को तोड़ने के लिए अपने-अपने घरों में है। कई तरह की पाबंदियां जारी हैं। लेकिन इन सबके बीच देश में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस का कहर भी जारी है और कई राज्य इसे महामारी तक घोषित कर चुके हैं। वहीं, जो लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं, उन्हें भी कम से कम 6 सप्ताह तक खुद का ध्यान देने की जरूरत है और वो भी खासकर उनको जिनके दांत में कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि दांत या मसूड़ों में कौन से लक्षण दिखते ही हमें अलर्ट होने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दांत का ढीला होना 
  • अगर आप कोरोना से ठीक हुए हैं, और आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपका कोई दांत ढीला हो रहा है, तो फिर आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये लक्षण ब्लैक फंगस का होता है। इसलिए ये लक्षण दिखते ही आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मसूड़ों में संक्रमण
  • अगर आपके मसूड़ों में दर्द हो रहा है, मवाद बन रहा है या फिर किसी तरह का इंफेक्शन हो रहा है तो ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही अगर आपका दर्द काफी लंबे समय तक बना हुआ है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जीभ का रंग फीका पड़ जाना
  • हमारी जीभ स्वाद का काम करती है, ये किसी भी चीज को चखकर बताती है कि उस चीज का स्वाद कैसा है। वहीं, जब व्यक्ति ब्लैक फंगस का शिकार होता है तो उसके जीभ, मुंह के टिश्यू और उसके आसपास के हिस्से का रंग फीका पड़ जाता है। अगर आपको भी ऐसा लक्षण अपनी जीभ में दिखाई दे तो इसे हल्के में न लेते हुए डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जबड़े में दर्द
  • अगर आपके जबड़े या जबड़े की हड्डी व उसके आसपास दर्द हो रहा है, दांत टूट रहे हैं, दांतों में फोड़ा हो रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि ये भी ब्लैक फंगस के लक्षण होते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए और उनके बताए हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गाल या मुंह में सूजन आना
  • अगर आपके गाल या मुंह में सूजन आ रही है, तो ये संकेत हो सकता है कि आप ब्लैक फंगस का शिकार हुए हों। मुंह में सूजन आना ब्लैक फंगस का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करते हुए आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें