कोरोना महामारी काल में सावधानियां बरतने के साथ जिस एक चीज पर ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है, वह है इम्यूनिटी को बनाए रखना। तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों का इस बात पर जोर है कि कैसे अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जाए। इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए सही खानपान, व्यायाम आदि जरूरी है। इसके अलावा बहुत सारे लोग डॉक्टर की सलाह पर विटामिन की दवाएं भी ले रहे हैं। इसके साथ भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आपको शायद पता न हो कि दिनभर की आपकी कौन सी गतिविधियां या आदतें आपकी इम्यूनिटी पर असर डाल रही हैं। सामान्य दिनचर्या में कहीं आप कोई गलती तो नहीं कर रहे?