फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ता प्रदूषण पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, बड़े काम आएंगे ये उपाय

Fri, 20 Nov 2020 01:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में प्रदूषण(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बीच देश में लगाए गए लॉकडाउन में अब काफी हद तक ढील दी जा चुकी है। स्कूल वगैरह को छोड़ बहुत सारी गतिविधियों शुरू हो गई हैं। सड़कों पर वाहन पहले की ही तरह दौड़ने ले हैं ओर औद्याोगिक गतिविधियां भी तेज हुई है। ऐसे में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा है। शोध अध्ययनों के मुताबिक, बढ़ता प्रदूषण कोरोना संक्रमण का स्तर भी बढ़ा सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोग आंखों की समस्या, सांस संबंधी परेशानी और अन्य बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। वहीं, जो लोग पहले से ही दिल की बीमारी, सांस संबंधी समस्याओं से गुजर रहे हैं, उनके लिए वायु प्रदूषण दिक्कतें बढ़ा सकता है। ऐसे में अपनी आंख, नाक से लेकर अपने दिल, फेफड़े और अन्य अंगों का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 8
Mask - फोटो : iStock
  • न केवल कोरोना से बचने के लिए, बल्कि प्रदूषण से बचने के लिए भी हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें। खासकर ऐसा मास्क पहनें, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को आपके नाक या मुंह से प्रवेश करने से रोके। इससे फेफड़ों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अस्थमा, सांस संबंधी अन्य समस्या या फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों को अपने साथ डॉक्टर द्वारा बताए गए इन्हेलर को हमेशा साथ रखना चाहिए। नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करना चाहिए ताकि किसी तरह की तकलीफ न बढ़े।

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : bose
  • प्रदूषण से आंखों को बचाना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आंखों की सुरक्षा के लिए हमेशा सनग्लासेज का इस्तेमाल करें। अगर पावर वाला चश्मा पहनते हैं तो बड़े फ्रेम का चश्मा बनवा लें, जो आंखों को ठीक से कवर करता हो। 
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • अपनी आंखों के पास की त्वचा पर हाई-क्वालिटी का मेकअप ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। बेहतर यह रहेगा कि मेकअप न ही लगाएं। कारण कि मेकअप लगाने से आंखों में हानिकारक बैकटीरिया के जाने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • घर से बाहर हों तो थोड़ी-थोड़ी देर में पलक झपकाते रहें क्योंकि इससे आप आंखों के संक्रमण से बच सकते हैं। ज्यादातर लोग लैपटॉप या फिर मोबाइल चलाते समय पलकें झपकना भूल जाते हैं। पलकें झपकते रहने से आंखों को भी आराम मिलता है। 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • डॉक्टर से सलाह लेकर अपनी आंखों के लिए आई-ड्रॉप्स भी ले सकते हैं। संभव हो तो बाहर वर्कआउट न करें। आप घर पर या इंडोर जिम में वर्कआउट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली में प्रदूषण का धुंध(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
  • हो सके तो ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा होता है। जैसे व्यस्त सड़कों, फैक्ट्रियों वाले इलाके, मिल या चिमनी भट्टी वाले इलाके आदि। ऐसी जगहों पर प्रदूषण ज्यादा रहता है, इसलिए वहां जाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें