इंसान के शरीर में किडनी यानि गुर्दों का बहुत ही अहम रोल होता है। किडनी ही शरीर में खून को साफ करके उसमें से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन आजकल लोगों की गलत जीवनशैली और आदतों की वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ने लगा है। अल्कोहल का बहुत ज्यादा सेवन इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। लेकिन जैसे शरीर के बाकी अंगों में खराबी होने पर असर दिखने लगता है। उसी तरह किडनी खराब होने लगती है तो भी उसके लक्षण नजर आने लगते हैं। तो जानिए वो कौन से लक्षण हैं जिन पर सही समय पर ध्यान दिया जाए तो किडनी को खराब होने से बचाया जा सकता है।