हम अपने खाने में कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें से एक है सरसों का तेल। तेल के बिना खाना बनाना लगभग मुश्किल है और इसके बिना इसमें स्वाद भी नहीं आता है। इसके अलावा भी सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है और वो छोटे बच्चों की मालिश करने के लिए। सरसों के तेल से बच्चों की मालिश करने से उनकी हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ ही ये उनके शरीर को गर्म रखने का भी काम करता है। क्या आप जानते हैं कि ये तेल हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं सरसों के तेल के फायदों के बारे में।