सर्वाइकल कैंसर और इसके जोखिम
- फोटो : Pixabay
अध्ययन में क्या पता चला?
अध्ययनकर्ताओं ने बताया, हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से दो हार्मोन (एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन) बनाता है। कुछ कैंसर कोशिकाओं में ऐसे रिसेप्टर्स होते हैं जो उन्हें बढ़ने के लिए इन हार्मोनों का उपयोग करने की अनुमति देते हैं। ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स में इन हार्मोनों का सिंथेटिक (प्रयोगशाला-निर्मित) रूप होता है, इसलिए वे संभावित रूप से आपके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ये पिल्स, आपके सर्विकल सेल्स को इस तरह से बदल देती हैं, जिससे एचपीवी संक्रमण के प्रति ये अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। शोध से पता चलता है कि जिन लोगों ने 5 या अधिक वर्षों से गर्भ निरोधकों का उपयोग किया है, उनमें कोशिकाएं अधिक संवेदनशील देखी गईं।