फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Health: आंखों की हल्की चोट-संक्रमण भी हो सकती है गंभीर, इस नाजुक अंग का कैसे रखें ख्याल?

Wed, 28 Feb 2024 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंखों में दर्द की समस्या - फोटो : iStock
आंखें शरीर के सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसकी आपको विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। हालांकि समय के साथ आंखों में कई प्रकार की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों को लेकर थोड़ी सी आसावधानी इसकी नाजुक मांसपेशियों को गंभीर क्षति पहुंचा सकती है, इससे आप अंधेपन के भी शिकार हो सकते हैं, इसलिए इस नाजुक अंग को लेकर विशेष सतर्कता बरतते रहना जरूरी है। 

आंखों की कुछ बीमारियों, संक्रमण या फिर चोट के कारण आपको दर्द की समस्या महसूस होती रह सकती है। आंखों में दर्द के साथ आमतौर पर कई अन्य लक्षण जैसे आंखों की लालिमा, खुजली, और सूजन की दिक्कत भी हो सकती है। अगर आपको भी कुछ समय से इस तरह की कोई दिक्कत हो रही हो तो किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

अगर आपको आंखों में दर्द है, तो उसे यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि समय रहते आप इसका इलाज प्राप्त करें।
विज्ञापन

2 of 5
आंखों की कम होती रोशनी - फोटो : Pixabay
आंखों में दर्द और संक्रमण 

आंखों में दर्द, कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण हो सकती है। कंजेक्टिवाइटिस (पिंक आई) इसका सबसे प्रमुख कारक है। इसके अलावा चोट की स्थिति के कारण भी आंखों की सतह क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे दर्द हो सकता है। इंफेक्शन या प्रदूषण भी आंखों के लिए समस्याएं बढ़ाने वाली होती है। ये समस्याएं भले ही सामान्य हैं पर अगर इसपर ध्यान न दिया जाए या फिर डॉक्टरी सलाह से उपचार न किया जाए तो इससे आंखों की गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

अगर आपको भी कुछ समय से आंखों से संबंधित कोई समस्या हो रही है तो इसपर तुरंत ध्यान देना की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
आंखों की दिक्कत - फोटो : iStock
क्यों होता है आंखों में दर्द?

आंखों में होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इसमें कुछ सामान्य और कुछ गंभीर मामले भी शामिल हैं। सामान्यतौर परदिनभर की मेहनत और थकान आंखों में अक्सर दर्द का कारण बन सकती है। इसके अलावा धूप में या अंधकार में अधिक समय बिताने से भी आंखों में सूजन और दर्द की दिक्कत बढ़ हो सकती है।

धूल, रुखापन या एलर्जेन के कारण भी आंखों में सूजन पैदा हो सकती है जिससे दर्द और कई प्रकार की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से भी कई लोगों में आंखों के दर्द की समस्या बढ़ती हुई देखी गई है। स्क्रीन टाइम बढ़ने को आंखों से संबंधित समस्याओं का प्रमुख कारण माना जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आंखों में संक्रमण को न लें हल्के में

जब आप अपने हाथों से आंखों को रगड़ते हैं तो आंखों में वायरस, बैक्टीरिया प्रवेश करके संक्रमण बढ़ा सकते हैं। आंखों में संक्रमण की समस्या आमतौर पर हल्के दर्द, लालिमा और खुजली के साथ शुरू होती है और संक्रमण बढ़ने के साथ आंखों की मांसपेशियों को क्षति पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि किसी भी संक्रमण को हल्के में न लें और समय रहते इसका उपचार प्राप्त करें। आंखें संवेदनशील अंग हैं जिसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाते रहने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eye check, eyes, eye - फोटो : Pixabay
आंखों की सेहत को लेकर डॉक्टर की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों में होने वाली कोई भी दिक्कत अगर लंबे समय तक बनी रहती है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना और इलाज प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है। अधिकतर मामलों में आंखों की दिक्कतों में लोग खुद से ही दवा या आई ड्रॉप का उपयोग शुरू कर देते हैं, ये सबसे हानिकारक आदत है। बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के आंखों में किसी भी ड्रॉप को डालने से बचना चाहिए। आंखों को स्वस्थ रखने वाली चीजों का सेवन करें और समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें