फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या आपके भी पेट के पास बढ़ रहा है फैट, जरूर कर रहे होंगे ऐसी गलतियां

Mon, 08 Nov 2021 11:46 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पेट की चर्बी कैसे कम करें - फोटो : Pixabay
तमाम अध्ययनों में बढ़ते हुए वजन को सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है। वजन बढ़ते ही हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह जैसी कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कोरोना के इस दौर में अधिक वजन को और भी खतरनाक माना जा रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें गंभीर कोविड-19 का खतरा भी ज्यादा हो सकता है। वजन बढ़ने के साथ पेट के आसपास की चर्बी भी बढ़ने लगती है, जो न सिर्फ शरीर के बनावट को बिगाड़ देती है, साथ ही यह कई गंभीर जटिलताओं का भी कारण बन सकती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली में गड़बड़ी और अस्वस्थ खान-पान के कारण पेट की चर्बी बढ़ जाती है। इसके अलावा हम रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसी चीजें करते हैं जो शरीर के वजन को तेजी से बढ़ा देती है, खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर आदतों के बारे में हमें पता भी नहीं होता है। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो पेट की चर्बी को बढ़ा देती है।
विज्ञापन

2 of 4
सॉफ्ट ड्रिंक हे नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
सॉफ्ट ड्रिंक और सोडा है नुकसानदायक
शरीर को तरोताजा करने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करना हम सभी को पसंद होता है, पर सेहत के लिए यह बहुत हानिकारक हो सकती हैं। सोडा जैसे कार्बोनेटेड शुगर ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं सोडा का ज्यादा सेवन करना डायबिटीज का भी कारक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
खड़े होकर न पिएं पानी - फोटो : istock
खड़े होकर पानी पीना
यदि आपकी भी खड़े-खड़े पानी पीने की आदत है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए काफी नुकसानदायक बताते हैं। आयुर्वेद के अनुसार खड़े होकर पानी पीने की आदत पेट की चर्बी को बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं यह आदत पाचन संबंधी समस्याओं के खतरे को बढ़ा देती है। 
विज्ञापन

4 of 4
पेटके लिए फायदेमंद है दही - फोटो : istock
प्रोबायोटिक्स का सेवन न करना
अध्ययनों से पता चलता है कि आहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में तमाम प्रकार के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। प्रोबायोटिक्स, ऐसा ही एक आवश्यक तत्व है जिसका भोजन के माध्यम से सेवन करना आवश्यक माना जाता है। यह आंत के बैक्टीरिया के स्तर को सुधारने और पाचन को ठीक रखने में सहायक माना जाता है। प्रोबायोटिक्स की कमी के कारण पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।


------------------
नोट:  यह लेख तमाम मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें