वायु प्रदूषण के कारण बढ़ती समस्याएं
- फोटो : istock
प्रदूषण के कारण गले में खराश-दर्द की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रदूषण के कारण होने वाली गले में खराश की समस्या काफी आम है। कुछ लोगों में ये स्थिति कान में दर्द, गले में खराश और ब्रोंकाइटिस की समस्या का भी कारण बन सकती है। बच्चे, बुजुर्ग, अस्थमा-एनजाइना और फेफड़ों या हृदय की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए ये वातावरण गंभीर हो सकती है।
गले में दर्द-खराश जैसी समस्याओं से बचाव के लिए कुछ उपायों पर ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। कई घरेलू उपाय इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकते हैं जिसके बार में सभी लोगों को जानना जरूरी है।