जीवनशैली की गड़बड़ी और भोजन में पौष्टिकता की कमी के कारण पिछले एक-दो दशकों में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। कुछ एक दशक पहले तक माना जाता था कि हार्ट अटैक, उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या है, हालांकि हाल में वर्षों में काफी कम उम्र के लोग भी इस समस्या के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने और धमनियों के संकुचित होने के कारण हृदय में रक्त का संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाती है, यह स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक सीने में दर्द को हार्ट अटैक का सबसे सामान्य लक्षण माना जाता है।
कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हृदय रोगों के शिकार लोगों में स्मॉल हार्ट अटैक का भी खतरा होता है, जिससे अक्सर लोग अनजान होते हैं। इसके लक्षणों को गंभीरता से लेकर बड़ी मुसीबत से बचा जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में स्मॉल हार्ट अटैक के बारे में जानने के साथ, यह भी जानते हैं कि शरीर में किन समस्याओं को इसके शुरुआती संकेत के रूप में देखा जा सकता है?