फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: शरीर में विटामिन-सी की कमी के इन लक्षणों को पहचानें, आंखों की रोशनी जाने का रहता है खतरा

Fri, 28 May 2021 12:47 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


विटामिन-सी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ये शरीर के सामान्य कार्यों में मदद करता है और शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाता है। चूंकि शरीर में विटामिन-सी अपने आप नहीं बन पाता है, इसलिए आहार के जरिये ही इसकी पूर्ति की जाती है। यहां यह भी ध्यान देना होता है कि शरीर में इसकी कमी न हो, क्योंकि इससे स्कर्वी नामक बीमारी हो सकती है और साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर को कई तरह की बीमारियां जकड़ सकती हैं। आइए जानते हैं विटामिन-सी की कमी के लक्षणों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घाव का जल्दी न भरना 
  • अगर आपके शरीर में कहीं घाव है और वो जल्दी नहीं भर रहा है तो हो सकता है कि यह शरीर में विटामिन-सी की कमी का संकेत हो। दरअसल, विटामिन-सी की कमी होने पर शरीर को कई जरूरी चीजें नहीं मिल पाती हैं, जिसके कारण घाव भरने में बहुत ज्यादा समय लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मुंह से दुर्गंध आना, दांतों का कमजोर होना 
  • जब शरीर में विटामिन-सी की कमी हो जाती है, तो मुंह से दुर्गंध, मसूड़ों से खून आने लगता है और दांत कमजोर होने लगते हैं। इसके अलावा अगर नाक से खून आता है तो यह भी विटामिन-सी की कमी का संकेत हो सकता है। यह गंभीर हो सकता है, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि ऐसी स्थिति में डॉक्टर से दिखाना चाहिए। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
त्वचा का रूखा होना, चेहरे पर झुर्रियां आना 
  • शरीर में विटामिन-सी की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है, चेहरे और आंखों के आस-पास झुर्रियां होने लगती हैं। इसकी वजह से आप समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप शरीर में कई विटामिन की कमी न होने दें। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंखों की रोशनी कम होना 
  • विटामिन-सी की कमी के कारण आंखों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कम दिखाई देना या मोतियाबिंद के लक्षण महसूस होने लगे तो ये विटामिन-सी की कमी का संकेत हो सकते हैं। अगर इसे नजरअंदाज किया तो आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे लोगों में हो सकती है विटामिन-सी की कमी 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि खराब खानपान वाले और किडनी की बीमारी वाले लोगों में विटामिन-सी की कमी हो सकती है। इसके अलावा जो लोग बहुत ज्यादा सिगरेट या शराब पीते हैं, उनमें भी विटामिन-सी की कमी पाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैसे पूरी करें विटामिन-सी की कमी? 
  • शरीर में विटामिन-सी की कमी न हो, इसके लिए आप अपनी डाइट में संतरे, नींबू , पालक, कीवी, आंवला और ब्रोकली को जरूर शामिल करें। ये सभी चीजें विटामिन-सी से भरपूर होती हैं। नियमित रूप से इनके सेवन से शरीर में कभी भी विटामिन-सी की कमी नहीं होगी। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें