हम सभी लगातार सुनते आ रहे हैं कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक होता है। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके तमाम प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। व्यायाम के माध्यम से आसानी से कैलोरी और फैट बर्न किया जा सकता है, जिससे मोटापे का खतरा कम हो जाता है। मोटापे को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारक माना जाता है। तो क्या स्वस्थ रहने के लिए दिन का ज्यादातर समय व्यायाम में ही निकाल देना चाहिए? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसका सीधा जवाब है-नहीं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आवश्यक है, लेकिन बहुत अधिक व्यायाम भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सीमित मात्रा में व्यायाम करना शरीर के लिए जितना फायदेमंद है, अधिक व्यायाम के उतने ही नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। बहुत अधिक व्यायाम करने से हृदय पर दवाब बढ़ जाता है जिससे हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए आगे की स्लाइडो में जानते हैं कि शरीर के लिए कितनी देर का व्यायाम फायदेमंद है, साथ ही इस बात का कैसे पता लगाया जाए कि हम बहुत अधिक व्यायाम कर रहे हैं?