फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: क्या आप भी भोजन में करते हैं हींग का इस्तेमाल? तो जरूर जान लीजिए यह बातें

Tue, 09 Nov 2021 07:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हींग के साइड-इफेक्टस - फोटो : Pixabay
भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए हम कई तरह के मसालों और औषधियों को प्रयोग में लाते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक भोजन में मसालों को शामिल करने से न सिर्फ स्वाद को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही मसालों के औषधीय गुण सेहत के लिए विशेष लाभदायक माने जाते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी मसाले या औषधि का उपयोग सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। मसालों और औषधियों का सीमित मात्रा में सेवन जितना फायदेमंद है, वहीं इसकी मात्रा को बढ़ा देना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। 

इस लेख में हम जिस औषधि की बात करने जा रहे हैं वह है-हींग। व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के साथ हींग का सेवन कई बीमारियों को ठीक करने के लिए भी वर्षों से घरेलू उपाय के तौर पर भी किया जाता रहा है। हालांकि, यदि हींग का उपयोग बहुत अधिक मात्रा में करना शुरू कर दिया जाए तो इससे कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हींग पाउडर - फोटो : Pixabay
कितनी मात्रा में हींग का सेवन है फायदेमंद?
वैसे तो मनुष्यों पर हींग के सेवन और सुरक्षात्मक मात्रा को लेकर सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं। आमतौर पर खाना पकाने में उपयोग की जाने वाली हींग की मात्रा ज्यादातर व्यक्तियों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। वहीं एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन दो बार में 250 मिलीग्राम हींग के सेवन को सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि, जानवरों पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि हींग की ज्यादा मात्रा मुंह में सूजन, गैस, दस्त, चिंता और सिरदर्द का कारण बन सकती है। विशेषज्ञ हींग के सीमित सेवन की सलाह देते हैं, आइए इसके ज्यादा सेवन से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पेट में गैस की समस्या - फोटो : pixabay
हो सकती है गैस की समस्या
वैसे तो घरेलू उपायों में पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए हींग के सेवन की सलाह दी जाती है, हालांकि इसका लगातार अधिक मात्रा में सेवन पेट में गैस, जलन या दस्त का कारण बन सकता है। हींग के बहुत ज्यादा सेवन से पेट फूल सकता है, भोजन में एक चुटकी हींग को मिलाना उपयुक्त माना जाता है।

4 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Pixabay
रक्तचाप में हो सकती है अनियमितता
लगातार हींग के अधिक मात्रा में सेवन के कारण लोगों को ब्लड प्रेशर में अनियमितता की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों में यह सिरदर्द, चक्कर आने और चीजों पर ध्यान न केंद्रित कर पाने की समस्या का भी कारण बन सकती है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को डॉक्टर से बिना पूछे हींग का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भवती महिलाएं रहें सावधान - फोटो : Pixabay
गर्भवती महिलाएं रहें सावधान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर हींग के प्रभाव को लेकर चूंकि ज्यादा अध्ययन उपलब्ध नहीं है, ऐसे में इन्हें हींग का सेवन नहीं करना चाहिए। हींग में मौजूद कुछ यौगिक गर्भ से संबंधित जटिलताओं का कारण बन सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान खान-पान को लेकर डॉक्टर से सूची बनवा लेना उचित रहता है। बिना डॉक्टरी सलाह के घरेलू उपायों के रूप में भी इसका सेवन न करें।



--------------------
स्रोत और संदर्भ
Potential side effects of asafoetida

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें