फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, खाने से पहले एकबार जरूर करें विचार

Sat, 22 May 2021 02:34 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रात में तो भूलकर भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Deepika Garg
दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

 

अधिकतर सब्जियों में टमाटर डाला जाता है। कई सारे लोग टमाटर खाना पसंद करते हैं लेकिन टमाटर खाते वक्त इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जहां इसके सेवन के अपने फायदे हैं, वहीं अधिक मात्रा में इसे खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। कई सारी बीमारियों में टमाटर का सेवन बहुत घातक साबित हो सकता है। रात में तो भूलकर भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। यह पेट के लिए किसी जहर की तरह काम कर सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए अधिक मात्रा में टमाटर खाने से शरीर को क्या नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन

2 of 5
नाक और गले में संक्रमण होने लगता है - फोटो : Social Media

एलर्जी
कई लोगों को टमाटर खाने से एलर्जी होती है। टमाटर खाने के बाद मुंह, जीभ और चेहरे पर सूजन आने लगती है। इसके साथ ही नाक और गले में संक्रमण होने लगता है। नाक में बार-बार खुजली होने लगती है। यदि आपको टमाटर खाने के बाद बार-बार नाक के भीतर कुछ हो रहा है, गला से कुछ और नहीं खा पा रहे हैं तो टमाटर खाना छोड़ दें। 

विज्ञापन

3 of 5
पथरी भी हो सकती है - फोटो : pixa

किडनी की समस्या
जिन लोगों को किडनी संबंधित समस्या है, वे भूलकर भी टमाटर का सेवन न करें। किडनी की समस्या होने पर पोटैशियम का अधिक सेवन आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। टमाटर में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जिससे कि ज्यादा टमाटर खाने से पथरी भी हो सकती है। 

4 of 5
पाचन के दौरान इसका विघटन होता है - फोटो : सोशल मीडिया

शरीर से बदबू आना
टमाटर खाने से शरीर में से बदबू आने लगती है। टमाटर में टरपीन्स नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि शरीर की दुर्गंध का कारण बनता है। पाचन के दौरान इसका विघटन होता है जिससे कि शरीर की दुर्गन्ध पैदा होती है इसलिए यात्रा आदि में इसका अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है - फोटो : social media

एसिडिटी
टमाटर अम्लीय होता है। अधिक मात्रा में टमाटर का सेवन करने से गैस्ट्रिक एसिड बनने लगता है। ज्यादा टमाटर खाने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है, जिस वजह से रात में टमाटर खाकर सोने से सुबह उठकर घबराहट और उल्टी आदि होने लगती है। टमाटर पच नहीं पाते हैं इसलिए रात में इनके सेवन को नजरअंदाज करें।

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें