फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में इन चीजों के सेवन के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, जाना पड़ सकता है अस्पताल

Sat, 22 May 2021 02:13 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पानी पी लेने से नुकसान हो सकते हैं - फोटो : pixabay

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

अभी समय ऐसा चल रहा है कि बहुत सोच-समझकर खाया-पिया जाए तो ही बेहतर है। यदि कुछ भी चीज को ऐसे ही खा लिया या नियम के विरुद्ध खाया तो हो सकता है कि आप किसी नई समस्या को जन्म दे दें और आपको अस्पताल की दौड़ लगाना पड़ जाए इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि फिलहाल आपके लिए क्या खाना ठीक है और किन चीजों को खाने के ठीक बाद पानी पी लेने से नुकसान हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में बताई गई चीजों को खाने के बाद भूल से पानी न पिएं नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
आपको टाइप- 2 डायबिटीज होने का खतरा है - फोटो : अमर उजाला

मीठा या मैदे से बनी चीज
यदि आप अक्सर मैदे से बनी कोई चीज या मीठा खाकर बिना इंतजार किये पानी पी लेते हैं तो आपको टाइप- 2 डायबिटीज होने का खतरा है। एक अमेरिकी शोध के अनुसार यदि एक डोनट खाकर आपने एक गिलास पानी पी लिया तो शरीर में शक्कर की मात्रा एकबार में खाए दो डोनट से भी अधिक हो जाती है जो कि शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है। 

विज्ञापन

3 of 6
मूंगफली की तासीर शुष्क होती है - फोटो : Pixabay

मूंगफली
गर्मियों में अक्सर बच्चे खेलते -कूदते मूंगफली खा लेते हैं और ऊपर से पानी पी लेते हैं। कई बार यह काम बढ़े भी कर देते हैं। मूंगफली की तासीर शुष्क होती है, यही कारण है कि उसे खाने के बाद अचानक से प्यास लगती है और यदि आप पानी पी लेते हैं तो परिणाम स्वरूप सूखी खांसी आपके गले लुमट सकती है जो कि इस समय तो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। 

4 of 6
गले में खराश और सर्दी होने लगती है - फोटो : Pixabay

फल 
केला, चीकू, अनार, संतरा आदि खाने के बाद शुगर का स्तर बढ़ना, पाचनतंत्र संबंधी समस्या, खांसी होती है। खट्टे फल खाने के बाद पानी पी लेने से गले में खराश और सर्दी होने लगती है। नींबू चाटने के बाद पानी पीने से भी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि आंवला खाने के बाद पानी पिया जा सकता है क्योंकि इससे ज्यादा कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। 

विज्ञापन

5 of 6
चाय के ऊपर पानी पीने से कब्ज की समस्या होती है - फोटो : Pixabay

चाय पीने के बाद
कई लोगों को चाय के ऊपर पानी पीने की आदत होती है। चाय पीने के बाद गला सूखने लगता है। ऐसे में पानी पीने से पाचनतंत्र खराब होने लगता है। कई लोगों को चाय के ऊपर पानी पीने से कब्ज की समस्या होती है इसलिए चाय के ऊपर गलती से भी पानी नहींं लेना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गले में भी दर्द और खराश की समस्या भी होती है।  - फोटो : Pixabay
आइसक्रीम
गर्मियों के मौसम में अधिकांश घरों में आइसक्रीम बनाई जाती है। कई बार आइसक्रीम खाने के बाद पानी पीने से दांत की समस्या और पाचनतंत्र संबंधी विकार उत्पन्न होने लगते हैं। गले में भी दर्द और खराश की समस्या भी ऐसा करने से ही होती है। 

नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें