चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से दुनियाभर के देशों को प्रभावित किया है। 200 से ज्यादा देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। अमेरिका, भारत, ब्राजील जैसे देशों में हर दिन कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण काल के बीच चीन में एक नई संक्रामक बीमारी ने दस्तक दी है। इस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 60 के पार चली गई है। इस नई बीमारी ने चीन में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।