फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों का गंजापन होगा दूर, वैज्ञानिकों ने ईजाद की सिर पर बाल उगाने वाली नई डिवाइस

Sat, 21 Sep 2019 10:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
चेहरे की सुंदरता में बालों का अहम योगदान होता है। महिलाओं की सुंदरता से तो बालों को जोड़ा जाता ही है। वहीं पुरुषों के लुक में भी बाल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन बहुत से पुरुषों के बाल इतने ज्यादा झड़ने लगते हैं कि उन्हें गंजेपन की समस्या हो जाती है। लेकिन अब शोधकर्ताओं ने पुरुषों की इस परेशानी का समाधान ढूंढ निकाला है जो बहुत ही आसान है। इस तकनीक से सिर के बाल फिर से उग सकते हैं। आइए जानें क्या है तकनीक।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
शोधकर्ताओं ने एक ऐसे उपकरण को ईजाद किया है जो साधारण सी कैप के नीचे पहना जा सकता है। इस उपकरण की खासियत है कि ये व्यक्ति के  सिर से ही यानी कि पहनने वाले व्यक्ति से ही ऊर्जा प्राप्त करता है और बालों के रोम को उत्तेजित करने के लिए इलेक्ट्रिक पल्स भेजता है। जिसकी मदद से फिर से बाल उगने लगते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
यह उपकरण बहुत हल्का है क्योंकि यह पहनने वाले इंसान के शरीर की ही ऊर्जा प्राप्त करता है। इसलिए इसमें किसी भारी बैटरी और जटिल इलेक्ट्रॉनिक्स की जरूरत नहीं पड़ती है और सही मायनों में कोई भी पुरुष साधारण सी कैप के नीचे इसे पहन सकता है।

4 of 5
अमेरिका के विस्कॉन्सिन मैडिसन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया कि यह बाल को फिर से उगाने का बहुत ही व्यवहारिक समाधान है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस शोध का प्रकाशन जर्नल एसीएस नैनो में किया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि शरीर की प्रतिदिन की गति से जो ऊर्जा निकलती है उसे संग्रह करके यह उपकरण बालों का विकास करने के लिए तकनीकी की मदद से त्वचा की कोमलता से कम आवृत्ति वाली इलेक्ट्रिक पल्स भेजकर प्रेरित करता है जिससे कमजोर पड़ चुके फालिकल्स फिर से सक्रिय हो जाते हैं और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें