फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में मिला दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर, ये खून नहीं चूसता

Sat, 15 Sep 2018 08:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mosquito
आपने मच्छरों की कई प्रजातियों के बारे में सुना और देखा होगा।लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे बड़े मच्छर का पता लगा लिया है।यह मच्छर देखने में इतना बड़ा है कि कोई भी व्यक्ति डर जाए। आपने शायद ही अपनी जिंदगी में कभी इतना बड़ा मच्छर कभी देखा होगा।आइए जानते हैं कहां पाया गया ये मच्छर और क्या है इसमें खास।   
विज्ञापन

2 of 5
giant mosquito
'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सिचुआन प्रांत में कीटवैज्ञानिकों ने इस मच्छर की खोज की है। इसके पंखों का फैलाव 11.15 सेंटीमेटर है। बताया जा रहा है कि यह मच्छर पिछले साल अगस्त में पाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
World's biggest mosquito
पश्चिम चीन के कीट संग्रहालय के क्यूरेटर चाओ ली के अनुसार यह मच्छर दुनिया की सबसे लंबी मच्छर प्रजाति ‘हालोरूसिया मिकादो’ से है। सबसे पहले इस प्रजाति को जापान में पाया गया था।

4 of 5
world giant mosquito
शोधकर्ताओं के मुताबिक सामान्यतः इस प्रजाति के मच्छरों के पंखों का फैलाव 8 सेंटीमीटर तक होता है लेकिन यह नया मच्छर वास्तव में बहुत बड़ा है। क्यूरेटर चाओ ली ने बताया, ये मच्छर भले ही खौफनाक दिखते हों लेकिन इंसान का खून नहीं चूसते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
giant mosquito
इस प्रजाति के अडल्ट मच्छरों की उम्र कुछ ही दिनों की होती है और इनका आहार फूलों का परागकण होता है। ली के मुताबिक दुनिया में मच्छरों की हजारों प्रजातियों हैं लेकिन इनमें से महज 100 ही ऐसी होंगी जो इंसानों के लिए समस्या की वजह हो। बता दें चीन की मुख्य न्यूज एजेंसी ने भी इस खबर को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पाठकों संग शेयर किया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें