प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
सऊदी अरब में भी फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन ही लोगों को दी जा रही है, जिसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी उसने कुछ दिन पहले ही दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराया है। यहां भी पहले उच्च जोखिम वाले, 65 और उससे अधिक उम्र के लोग और पुरानी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।