फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे लोगों के साथ रहने से भी बढ़ता है वजन, सबूत देख लो

Sun, 04 Feb 2018 09:36 AM IST
रुपायन, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Obesity
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया द्वारा किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि यदि कोई व्यक्ति किसी अधिक वजन वाले व्यक्ति के साथ रह रहा है, तब उसके शरीर का वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। 
विज्ञापन

2 of 4
Obesity
शोधकर्ताओं ने वजन को सामाजिक संक्रमण से जोड़कर देखा है। इस अध्ययन के लिए अमेरिका की 3140 सैनिक परिवारों को शामिल किया गया था, जो अलग-अलग जगह रह रहे थे। अध्ययन के दौरान पाया गया कि उन परिवार के सदस्यों का वजन ज्यादा बढ़ा था, जहां ज्यादा वजन वाले लोग रह रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
वहीं कम वजन वाले लोगों के बीच रह रहे सैनिक परिवार के सदस्यों के वजन में कोई फर्क नहीं आया था। इस अध्ययन को कैलिफोर्निया के अश्लेसा दातार और अमेरिका के ग्लोबल थिंकटैंक आरएएनडी कॉर्पोरेशन के अर्थशास्त्री नैंसी निकोसिया ने किया है।  इस अध्ययन के सह-लेखक अश्लेसा दातार कहते हैं कि आमतौर पर हम मानते रहे हैं कि व्यक्ति जिस वातावरण में रह रहा है, उसका उसके स्वास्थ्य संबंधी जीवनशैली पर प्रमुख रूप से प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

4 of 4
वजन कंट्रोल
हालांकि इसका मतलब यह कतई नहीं है कि जो लोग मोटे हैं, हम उनका मजाक उड़ाएं या उनसे दूरी बना लें। बल्कि इस रिसर्च के नतीजों को जानकर हमें अपने और अपनों के स्वास्थ का ख्याल रखना चाहिए ताकि वह किसी के हंसी का पात्र ना बनें। वैसे भी मोटापा रोगों का जड़ है। इससे जितनी जल्दी छुटकारा मिले, उतना अच्छा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें