फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कर आने के पीछे ये हो सकते हैं कारण, रोग-प्रतिरोधक क्षमता हो सकती है कमजोर

Tue, 30 Mar 2021 02:27 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चक्कर आना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है - फोटो : Social Media

चक्कर आने का अर्थ सिर्फ सिर घूमना नहीं होता है। चक्कर आने के विभिन्न कारण हो सकते हैं और इसमें संभव है कि अलग-अलग लक्षण भी दिखाए देते हों। चक्कर आने पर कई लोग एक जगह खड़े भी नहीं हो पाते हैं, कई लोग बेहोश हो जाते हैं, शारीरिक कमजोरी महसूस होती है और कई लोगों को उल्टी आदि समस्याएं होने लगती हैं। कुलमिलाकर कहें तो चक्कर आना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है क्योंकि यदि यह आदत बन जाती है तो बहुत दुखदायी हो जाती है। आगे चलकर कई बड़ी बीमारियां भी हो सकती है। अगली स्लाइड्स से डॉ. बी.आर पांडे, जनरल फिजिशियन, संकेत अस्पताल से जानिए चक्कर आने के कारण।  

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हमारा रक्त मस्तिष्क तक पर्याप्त प्राणवायु नहीं पहुंचा पाता है - फोटो : Social media

निम्न रक्तचाप
रक्तचाप कम होने का एक लक्षण यह है कि अचानक से चक्कर आना या सिर घूमना। जैसे ही हमारे शरीर का रक्तचाप कम होता है तो हमारा रक्त मस्तिष्क तक पर्याप्त प्राणवायु नहीं पहुंचा पाता है जिस वजह से दिमाग की सक्रियता प्रभावित होती है और हमारी दृष्टि में धुंधलापन छाना, एक जगह खड़े न रह पाना, सिर घुमना जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
इसका सीधा असर हमारी शारीरिक क्षमता पर पड़ता है - फोटो : social media

निर्जलीकरण
गर्मियों में अधिकांश लोग इस चक्कर की समस्या से जूझते हैं, उसके पीछे मुख्य कारण होता है निर्जलीकरण। यदि हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इसका सीधा असर हमारी शारीरिक क्षमता या ऊर्जा पर पड़ता है इसलिए उल्टी या दस्त होने पर भी गर्मी में चक्कर आने लगते हैं। 

4 of 6
इनका असर शारीरिक रूप से भी दिखाई देने लगता है - फोटो : सोशल मीडिया

तनाव 
तनाव में दिमाग पर अतिरिक्त भार पड़ता है और यह पहले तो मानसिक रूप से व्यक्ति को प्रभावित करते हैं, बाद में इनका असर शारीरिक रूप से भी दिखाई देने लगता है। जिस वजह से जो लोग ज्यादा चिंता करते हैं या कोई बात उन्हें खा रही होती है, उन्हें कभी भी चक्कर आ जाते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
माइग्रेन के शुरुआती लक्षण में शामिल है चक्कर आना - फोटो : Pixabay

माइग्रेन
जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें भी चक्कर आते हैं। माइग्रेन के शुरुआती लक्षण में शामिल है चक्कर आना। माइग्रेन में होने वाले सिर दर्द से पहले या सिर दर्द के बाद भी यह चक्कर आते रहते हैं। चक्कर भी अलग- अलग प्रकार के होते हैं, माइग्रेन के दौरान होने वाले चक्कर में सिरदर्द के साथ ही बेहोशी सा महसूस होने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता है - फोटो : social media

रोग-प्रतिरोधक क्षमता का कम होना
जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वे लोग भी चक्कर की समस्या से जुझते हैं। उन्हें हर कहीं भी, कभी भी चक्कर आ जाते हैं, उसके पीछे कारण यह होता है कि उनका शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता है और वो कमजोर हो जाता है। जिस वजह से उनमें ऊर्जा नहीं बचती है और वे बार-बार इस समस्या से जूझतेे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें