भारत में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन देश में 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे चिंताएं काफी बढ़ गई हैं, इसलिए अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि इस बीच देश में टीकाकरण अभियान में भी काफी तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक छह करोड़ पांच लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा इस महामारी से देश में अब तक एक करोड़ 13 लाख से अधिक लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना वायरस और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...