फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan food tips: रमजान में इन चीजों का करें सेवन, कोरोनाकाल में शरीर रहेगा एकदम स्वस्थ

Tue, 04 May 2021 07:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
थकावट से भी बचा जा सकता है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Amreen Sheikh

डॉ अमरीन शेख, पोषण विशेषज्ञ

वॉकहार्ट हास्पिटल, मुंबई सेंट्रल

डिग्री- पीजी- डायबिटीज एजुकेशन, न्यूट्रिशन एंड एक्सरसाईज

अनुभव- 11 वर्ष

इस्लाम के कैलेंडर में रमजान को सबसे पाक महीना माना जाता है। दुनिया भर में मुसलमान 29 से 30 दिनों के लिए दिन का रोजा रखते हैं। इस साल के रमजान की एक अच्छी बात यह है कि इससे न केवल वजन कम करने में मदद तो मिल ही रही है, बल्कि रोजा रखने की वजह से होने वाली थकावट से भी बचा जा सकता है क्योंकि हम सब घर पर ही हैं, हमें प्यास कम लगेगी। फिर भी ऐसी बहुत सी सेहतमंद खाने की चीजें हैं जो रोजा रखने के दौरान हमारी ताकत को सही बनाए रखने में मदद कर सकती हैं और कोरोनाकाल के दौरान हमें स्वस्थ रखती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए इस वर्ष रमजान में किन चीजों का सेवन करना लाभदायक है। 

 

विज्ञापन

2 of 7
सब्जियाँ, फल, दही, सूप - फोटो : Social media

तरल पदार्थ
ढेर सारी पीने वाली चीजें लेना और रसीली चीजें खाना जैसे कि सब्जियाँ, फल, दही, सूप और स्टू का सेवन दिनभर शरीर में होने वाली तरल पदार्थ की कमी को पूरा करने और भरपूर पानी के साथ अगले दिन का रोजा शुरू करने में हमारी सहायता करता है।

विज्ञापन

3 of 7
शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखते हैं - फोटो : social media

दूध से बनी चीजों का सेवन
पानी, दूध, फलों का रस या स्मूदी जरूरत से ज्यादा चीनी या ज्यादा कैलोरी के बिना ही शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखते हैं। ऐसी चीजें जो दूध से बनी होती हैं और फल ताकत को बढ़ाने के लिए कुदरती पोषक तत्व देते हैं और इनमें चीनी भी कम होती है इसलिए इनका सेवन करें। रोजा तोड़ने के बाद चीनी मिलायी हुई चीजें पीने से बचें क्योंकि ये शरीर में कैलोरी और चीनी के स्तर को बढ़ा सकते हैं जिसके चलते वजन बढ़ सकता है।

4 of 7
ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं - फोटो : Pixabay

इन फलों का करें सेवन
तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, स्ट्रॉबेरी, अँगूर, आड़ू, नाशपाती, अनानास, संतरे, सेब, केले जैसे फल कुदरती मिठास के साथ ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं और त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
फोलेट और ए, सी और के जैसे विटामिन भी होते हैं - फोटो : Pixabay

इन सब्जियों का करें सेवन
टमाटर, खीरा, हरी पेपरिका, सेलरी जैसी सब्जियों में पानी की तादाद ज्यादा होती है। इसमें फोलेट और ए, सी और के जैसे विटामिन भी होते हैं। दूसरी हरी सब्जियां पोषक तत्वों के स्तर को बढ़ाने के लिए बेहद अच्छी होती हैं इसलिए सब्जियों में इनको प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

6 of 7
रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को ठीक करते हैं - फोटो : social media

फाइबर युक्त भोजन का सेवन
खाने के लिए ज्यादा फाइबर वाला खाना जैसे साबुत अनाज, ब्रेड और भूरे चावल को पचने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, लेकिन ये चीजें ज्यादा लंबे वक्त तक ताकत को बनाए रखने में एक अहम भूमिका निभाती हैं। कम चर्बी वाली चीजें, मछली प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं और साथ ही शरीर में चर्बी का जाना काम करते हैं। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को ठीक करते हैं जो कि कोविड के दौरान आवश्यक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैफीन की मात्रा से बचने की जरूरत होती है - फोटो : Pixabay
कैफीन का न करें सेवन
जब आपने रोजा रखा होता है, तो आपको चाय, कॉफी और कोला में पाए जाने वाले कैफीन की मात्रा से बचने की जरूरत होती है, क्योंकि इनसे पेशाब ज्यादा आता है और पेशाब के जरिए शरीर में से तेजी से पानी कम हो जाता है।

नोट- यह लेख वॉकहार्ट हास्पिटल की पोषण विशेषज्ञ अमरीन शेख से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। अमरीन शेख पिछले 11 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री इंटरनेशल डायबिटीक फेडरेशन से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें