फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक विटामिन और सप्लीमेंट्स? हो सकते हैं ये नुकसान

Tue, 04 May 2021 07:15 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना के डर में न करें ज्यादा विटामिन का सेवन - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना की इस विपरीत परिस्थिति से मुकाबले के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। कोई विटामिन सी का बहुत अधिक सेवन कर रहा है तो कोई योग और प्राणायाम से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिशों में लगा हुआ है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित पोषण, व्यायाम और पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। आमतौर पर भोजन से हमारी पोषण संबंधी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं जिसके लिए लोगों को विटामिन के कैप्सूल और सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप इसकी सही मात्रा के बारे में जानते हैं? 
विज्ञापन

2 of 6
विटामिन और सप्लीमेंट की ज्यादा मात्रा है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से विटामिन की सही मात्रा हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है, उसी तरह निर्धारित मात्रा से अधिक होने पर शरीर में इसके प्रतिकूल परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में कोरोना से बचने के चक्कर में आपको बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन और सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
सबके लिए जरूरी नहीं है सप्लीमेंट्स - फोटो : Social media
किन्हें है सप्लीमेंट्स की जरूरत?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि हमें सबसे पहले इस सवाल के बारे में समझने की जरूरत है। हर किसी को विटामिन की गोली और सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं है। हमारे शरीर का तंत्र ऐसा है जो भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है, इसलिए सबसे आवश्यक है कि आप पौष्टिक आहार का सेवन करें। ऐसा करने से आपको किसी तरह के सप्लीमेंट्स की अवश्यकता नहीं होगी।
 

4 of 6
आहार में पौष्टिकता की कमी की भरपाई करते हैं सप्लीमेंट्स - फोटो : Pixabay
सप्लीमेंट्स शब्द का अर्थ ही होता है पूरक। यानी कि अगर आप पौष्टिक आहार नहीं ले रहे हैं तो शरीर की आवश्यकताओं की भरपाई के लिए आपको विटामिन की गोली और फूड सप्लीमेंट्स की जरूरत हो सकती है। यदि आप संतुलित भोजन नहीं कर रहे हैं, आपको कोई ऐसी बीमारी है जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने से रोकती है या आपकी आंत में कोई दिक्कत है तो भी सप्लीमेंट्स से पोषक तत्वों की पूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
विटामिन की अधिकता से हो सकती हैं कई बीमारियां - फोटो : iStock
कितनी मात्रा से अधिक विटामिन सी हो सकती है नुकसानदायक
आहार विशेषज्ञों के अनुसार वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन 90 मिलीग्राम और वयस्क महिला को 75 मिलीग्राम विटामिन सी लेनी चाहिए। इससे ज्यादा की मात्रा नुकसानदायक हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको किडनी की बीमारी, डायरिया, हेमोलिसिस, दांतों की समस्या और एस्ट्रोजन के स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तय मात्रा में ही लें विटामिन और सप्लीमेंट्स - फोटो : iStock
इससे ज्यादा न लें विटामिन बी12
विशेषज्ञों के मुताबिक हर वयस्क को प्रतिदिन 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 का सेवन करना चाहिए। इससे अधिक की मात्रा कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्या जैसे पैरों में झुनझुनी और सुन्नता का कारण बन सकती है। 

----------------------------------------------
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें