प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात में अबुल फजल का किस्सा याद कर कश्मीरी केसर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अकबर के दरबार प्रमुख सदस्य अबुल फजल ने कश्मीर की यात्रा के बाद कहा था कि कश्मीर में एक ऐसा नजारा है, जिसे देखकर चिड़चिड़े और गुस्सैल लोग भी खुशी से झूम उठेंगे। ये नजारा है कश्मीरी केसर का। कश्मीरी केसर पुलवामा, बडगाम, और किश्तवाड़ जैसे स्थानों पर उगाया जाता है। मोदी ने कहा कि हम कश्मीरी केसर को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाना चाहते हैं। इसके लिए हमने मई में कश्मीरी केसर को जीआई टैग दिया गया है। मोदी ने कहा कि केसर कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मोदी ने मन की बात में ये भी कहा कि कश्मीरी केसर को जीआई टैग का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्केट में इसे लॉन्च किया गया। अगली स्लाइड्स में जानिए कश्मीरी केसर के फायदे...