पौष्टिक आहार का करें सेवन
- फोटो : iStock
कैसे रहें सुरक्षित?
डॉ सौरभ बताते हैं, डेंगू से रिकवरी के बाद की गई लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए अस्पताल से छुट्टी मिलने को बीमारी ठीक होना मान लेना सही नहीं है। डेंगू के दौरान संक्रमण के लड़ने में शरीर में माइक्रोन्यूट्रियंट्स में कमी आ जाती है, जिसके चलते लंबे समय पर आपको कुछ समस्याएं हो सकती है। इससे बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखें। आहार में उन चीजों को शामिल करें जिससे शरीर को आवश्यक सभी पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाओं और सप्लीमेंट्स का सेवन करते रहें। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
------------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।