फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन चीजों का सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी

Thu, 25 Nov 2021 04:13 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों के मौसम में बीमारी से बचें - फोटो : Istock
देशभर में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली जैसे शहरों में काफी कड़ाके की सर्दी पड़ती है। वैसे तो खान-पान के मामले में इस मौसम में उपलब्ध सब्जियों और फलों का कोई जवाब नहीं है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं, हम जो खाते हैं उसका प्रभाव सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है। यही कारण है कि ठंड के मौसम में हमें उन चीजों के सेवन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जो शरीर को अंदरूनी गर्मी प्राप्त करने में मदद करती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारी किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिनका ठंड के मौसम में सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करने के साथ कई तरह की पौष्टिकता प्रदान करती हैं, जिसे सेहत के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। आइए ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बहुत फायदेमंद है अदरक - फोटो : Pixabay
सर्दियों में कीजिए अदरक का सेवन
अदरक हर घर में मौजूद सबसे बेहतरीन औषधियों में से एक है। चाय से लेकर भोजन के स्वाद बढ़ाने तक के लिए अदरक का उपयोग किया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अदरक न केवल सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखता है, बल्कि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं जो पाचन को ठीक रखने के साथ कई तरह के संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंडा खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
अंडे खाना बहुत फायदेमंद
अंडों को प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना अंडे का सेवन करके प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति की जा सकता है। सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने के लिए नाश्ते में अंडे को शामिल करना बेहतर विकल्प माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हुए हृदय रोग के खतरे से बचाने और आंखों के लिए भी अंडे का सेवन लाभदायक माना जाता है।

4 of 5
सूप पीना है लाभदायक - फोटो : Pixabay
सूप का करिए सेवन
सर्दियों के मौसम में सूप का सेवन सबसे बेहतरीन पेय में से एक माना जाता है। सूप में कई प्रकार की सब्जियों को मिलाया जाता है जो सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। इसके अलावा  चिकन शोरबा जैसे सूप भी काफी लाभदायक माने जाते हैं। यह न सिर्फ आपको अंदरूनी गर्मी प्राप्त करने में मदद करत हैं साथ ही शरीर को कई प्रकार की पोषकता भी प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोज पीजिए दूध - फोटो : iStock
गर्म दूध है बेहद फायदेमंद
वैसे तो दूध का सेवन रोज करना चाहिए, हालांकि सर्दियों के मौसम में गर्म दूध पीना और भी फायदेमंद माना जाता है। दूध में विटामिन बी-12 और विटामिन ए, प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक है। सर्दी के मौसम में गर्म दूध पीने से आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं, साथ ही दूध का सेवन करना आपके हड्डियों और संपूर्ण शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें