फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लोग न करें रक्तदान, रक्त लेने वाले मरीज को हो सकती हैं समस्याएं

Tue, 20 Apr 2021 08:49 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हर व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। ये ऐसा दान है जिसके लिए आज की तारीख में कोई मना नहीं करता है क्योंकि सभी जानते हैं कि रक्तदान करके किसी की जान को बचाया जा सकता है लेकिन हर व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है। रक्तदान करने के लिए बहुत जरूरी है कि रक्तदाता स्वस्थ हो, यदि रक्तदाता अस्वस्थ हो तो वो सामने वाले के लिए और समस्याएं ही खड़ी करता है इसलिए जरूरी है कि रक्तदान करने से पहले ये बातें जान लें। अगली स्लाइड्स से चिकित्सक से जानिए कि किन लोगों को रक्तदान नहीं करना चाहिए। 

 

 

 
विज्ञापन

2 of 6
सर्दी-जुकाम का जीवाणु संक्रामक होता है - फोटो : Pixabay

सर्दी- जुकाम हो 
जिन लोगों को सर्दी- जुकाम हो, उन्हें रक्तदान नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना उन लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है जिन्हें वे खून देने जा रहे हैं क्योंकि सर्दी-जुकाम का जीवाणु संक्रामक होता है। जिससे कि उस व्यक्ति तक ये वायरस पहुंच सकता है जो कि पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहा है और उसे खून की आवश्यकता है। 

विज्ञापन

3 of 6
ऐसे लोग में खुद खून की कमी हो सकती है - फोटो : social media

सामान्य से कम है वजन
हर किसी को रक्तदान करने का अधिकार नहीं होता है। खून वही लोग दे सकते हैं जो कि खुद स्वस्थ हों। जिन लोगों का वजन सामान्य से कम होता है अर्थात 18 वर्ष से अधिक के लोग जिनका वजन 50 किलो से कम हो, चाहे वे महिला या पुरुष हों, वे रक्त नहीं दे सकते क्योंकि कई बार ऐसे लोग में खुद खून की कमी हो सकती है इसलिए उन्हें रक्त देने के लिए सक्षम नहीं माना जाता है। 

4 of 6
हीमोग्लोबिन की जांच जरूर करवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

हीमोग्लोबिन की कमी
यदि किसी व्यक्ति का हीमोग्लोबिन कम हो तो वो रक्त नहीं दे सकता है। रक्तदान के लिए जरूरी है कि आप खुद अस्वस्थ न हों। आपका हीमोग्लोबिन 12 प्रतिशत से यदि कम है तब तो आपके खुद के पास पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं है, ऐसे में आप किसी अन्य को खून नहीं दे सकते हैं इसलिए रक्त देने से पहले खुद की हीमोग्लोबिन की जांच जरूर करवाएं। 

विज्ञापन

5 of 6
6 महीने तक रक्तदान न करें - फोटो : Instagram

टैटू बनवाया हो
आजकल युवाओं में टैटू बनवाने का ट्रेंड बहुत प्रचलित है। ऐसे में टैटू बनवाने में तो कोई बुराई नहीं है लेकिन यदि आपने इस दौरान खून दिया तो आपको तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन सामने वाले के लिए यह किसी जोखिम से कम नहीं है क्योंकि ऐसा करने पर हेपेटाइटिस वायरस के ट्रांसफर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं इसलिए 6 महीने तक रक्तदान न करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंटीबायोटिक्स खत्म होने के बाद भी 2 से 3 सप्ताह तक आप रक्तदान नहीं कर सकते - फोटो : pixabay
एंटीबायोटिक्स चल रही हो 
वह व्यक्ति रक्तदान नहींं कर सकता जिसकी एंटीबायोटिक्स चल रही हों। एंटीबायोटिक्स खत्म होने के बाद भी 2 से 3 सप्ताह तक आप रक्तदान नहीं कर सकते क्योंकि एंटीबायोटिक्स तब दी जाती है जब शरीर में किसी प्रकार का संक्रमण हुआ हो, ऐसे में जरूरी है कि किसी अन्य को इस दौरान रक्त न दें क्योंकि संक्रमण उनतक भी पहुंच सकता है। 
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण-
अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें