फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: वजन घटाने से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने तक, कड़ी पत्ता के सेवन के हैं अनेक फायदे

Mon, 19 Apr 2021 05:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कड़ी पत्ता के फायदे - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष 


आपने नीम और उसके फायदों के बारे में तो सुना ही होगा। हालांकि नीम कड़वा होता है, लेकिन क्या आपने कभी मीठी नीम के बारे में सुना है? जी हां, कड़ी पत्ता को मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कड़ी पत्ता से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में है फायदेमंद 
  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो कड़ी पत्ता को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बेहद ही फायदेमंद है। दरअसल, इसमें कई प्रकार के एंटी-डायबिटीक गुण होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की गतिविधि को प्रभावित कर ब्लड से शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा संबंधी रोगों में है फायदेमंद 
  • त्वचा संबंधी कई बीमारियों में कड़ी पत्ता को फायदेमंद माना जाता है। अगर आप लंबे समय से मुंहासे या चेहरे के रूखेपन की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना कड़ी पत्ता का सेवन करें। साथ ही इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन घटाने में भी है कारगर 
  • कड़ी पत्ता के कई स्वास्थ्य लाभों में एक ये भी है कि यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो कड़ी पत्ता का सेवन जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल की बीमारियों से बचाता है 
  • कड़ी पत्ता में ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण होता है, जिससे हमें दिल की बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ नहीं पाती है। इस तरह से कड़ी पत्ता दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन संबंधी समस्या में भी है फायदेमंद 
  • अगर आपको पाचन संबंधी समस्या हो या दस्त की परेशानी हो तो कड़ी पत्ते को पीसकर उसे छाछ में मिलाकर पिएं। इससे पेट ठंडा भी रहेगा और पेट की गड़बड़ी भी शांत हो जाएगी। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें