स्वाद और गंध को सुधारने के उपाय
- फोटो : iStock
कैसे ठीक की जाती है यह दिक्कत?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि पारोस्मिया पर्यावरणीय कारकों, दवाओं, कैंसर के उपचार, या धूम्रपान के कारण होता है, तो इन समस्याओं के उपचार के साथ पारोस्मिया की भी दिक्कत ठीक हो जाती है। कोरोना वायरस के मामले में भी ऐसा ही है, संक्रमण का असर शरीर से पूरी तरह से ठीक होने पर यह दिक्कत स्वत: ठीक हो जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों को एंटीबायोटिक, जिंक या विटामिन ए की खुराक देकर भी पारोस्मिया की दिक्कत को ठीक किया जा सकता है। हालांकि सभी लोगों में इसके उपचार का तरीका अलग-अलग हो सकता है।
-------------------
नोट: यह लेख मीडिया रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है। बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी
यहां से प्राप्त की गई है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।