दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत के संदर्भ में बाते करें तो यहां पिछले एक हफ्ते से स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है, पिछले दिन देश में संक्रमितों के एक लाख से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की सलाह दे रहे हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण के मामले भले ही हल्के दिखाई दे रहे हैं, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेजी से बढ़ता संक्रमण काफी चिंताजनक है।
अध्ययनों में पाया गया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण लोगों में कमोबेश डेल्टा जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं, हालांकि कुछ संक्रमितों में अलग लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रोगियों की त्वचा, होंठ और नाखूनों पर दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में बताया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।