फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: कॉफी पीने के हो सकते हैं ये जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ, क्या आप जानते हैं?

Fri, 07 Jan 2022 11:44 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कॉफी पीने से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
जब भी हम कॉफी के बारे सुनते हैं, सबसे पहला ख्याल इससे मिलने वाली ताजगी और ऊर्जा के स्तर में होने वाले इजाफा के बारे में ही आता है। कई रिपोर्ट्स में कॉफी के अधिक सेवन को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कॉफी में कैफीन नामक मुख्य घटक पाया जाता है जिसकी शरीर में अधिकता गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो कॉफी काफी फायदेमंद भी हो सकती है। इतना ही नहीं कॉफी कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी फायदेमंद मानी जाती है।

एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में लोग प्रतिदिन लगभग 2.25 बिलियन कप कॉफी पी जाते हैं। कुछ अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया है कि कॉफी का सेवन अगर सही मात्रा में किया जाए तो इससे कई गंभीर रोगों में लाभ मिल सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में कॉफी के सेवन से सेहत को होने वाले ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व - फोटो : iStock
कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है कॉफी
अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी में कई उपयोगी पोषक तत्व जैसे राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2), नियासिन (विटामिन बी 3), मैग्नीशियम, पोटेशियम, विभिन्न फेनोलिक यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि कॉफी में मौजूद ये पोषक तत्व मानव शरीर को विभिन्न तरीकों से लाभ पहुंचा सकते हैं। इसका सेवन कई बीमारियों की गंभीरता को कम करने में भी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज रोगियों के लिए कॉफी के फायदे - फोटो : iStock
मधुमेह रोगियों के लिए कॉफी के फायदे
अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी का सेवन करने वालों में टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम होता है। साल 2014 में 48,000 से अधिक लोगों के डेटा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने 4 वर्षों में प्रति दिन कम से कम एक कप कॉफी पी थी, उनमें टाइप-2 मधुमेह का जोखिम 11 फीसदी तक कम हो सकता है। हालांकि डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर के सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

4 of 5
लिवर के फायदेमंद है कॉफी - फोटो : iStock
लिवर कैंसर का खतरा होता है कम
साल 2019 में अध्ययनों के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि कॉफी के सेवन से लिवर कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इससे पहले साल 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया था कि प्रतिदिन दो से तीन कप कॉफी का सेवन करने से प्रतिभागियों में हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा और क्रोनिक लीवर रोग विकसित होने का जोखिम 38% तक कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है कॉफी - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है कॉफी
साल 2017 के मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि कैफीन के सेवन से रक्तचाप सहित हृदय स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। वहीं 2018 के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रतिदिन तीन से पांच कप कॉफी पीने से हृदय रोग का खतरा 15 फीसदी तक कम हो सकता है। रोजाना एक से चार कप कॉफी पीने से हृदय रोगों के कारण मृत्यु दर में कमी आती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें