संक्रमितों में नजर आ सकते हैं कुछ गंभीर लक्षण
- फोटो : iStock
कोरोना के इस नए वैरिएंट से संक्रमण के क्या लक्षण हो सकते हैं?
शोधकर्ताओं का कहना है कि चूंकि यह अभी नया वैरिएंट है, ऐसे में इसके बारे में जानने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है। ऐसे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि इस वैरिएंट से संक्रमितों में क्या लक्षण दिख सकते है। फिलहाल अब तक के अध्ययन के आधार पर पता चलता है कि संक्रमितों को नाक बहने, लगातार खांसी आने, गले और शरीर में दर्द, गंध और स्वाद की कमी, बुखार, मांसपेशियों में ऐंठन, आंखों के रंग में बदलाव के साथ दस्त आने की समस्या हो सकती है। यह वैरिएंट फेफड़ों को किस प्रकार से प्रभावित कर सकता है, इस बारे में जानने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।