कई कारणों से हो रहे हैं लोग पोर्न के लती
- फोटो : social media
क्यों हो रहे हैं लोग अश्लील फिल्मों की लत के शिकार?
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यकांत कहते हैं, लोग अश्लील फिल्मों की लत के शिकार क्यों हो रहे हैं, यह परिभाषित करने के लिए कोई सटीक पैमाना नहीं है। इसके कई कारण हो सकते हैं।
संभव है आपने इसे सिर्फ अकेलेपन, ऊब, चिंता या अवसाद से निपटने के लिए देखना शुरू किया होगा, हालांकि धीरे-धीरे हमारा दिमाग इसका इतना आदी हो जाता है कि यह आपकी दिनचर्या का एक हिस्सा बन जाता है। इस तरह की कोई भी आदत आपके लिए मानसिक रूप से समस्याएं पैदा कर सकती है।
डॉ सत्यकांत बताते हैं, बच्चों को सेक्स एजुकेशन न देना भी इस लत का प्रमुख कारण हो सकता है। कुछ लोगों में जैविक कारणों से ब्रेन कैमिकल में परिवर्तन के चलते भी यह समस्या हो सकती है।