फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: बेहद गुणकारी हैं नीम की पत्तियां और बीज, इन समस्याओं का है रामबाण इलाज

Wed, 29 Sep 2021 11:51 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नीम के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock
भारत के लगभग हर हिस्से में नीम का पौधा आसानी से उपलब्ध है। इस पौधे सभी भागों को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में नीम की पत्तियों, छाल और बीज से होने वाले तमाम तरह के फायदों का जिक्र मिलता है। विशेषज्ञों की मानें तो नीम की पत्तियां और फलियां स्वाद में भले ही कड़वी होती हैं लेकिन इनका सेवन करने वाले लोगों को कई प्रकार की गंभीर रोगों से सुरक्षित माना जा सकता है। इसके अलावा नीम के अर्क का सेवन करने से अस्थमा, कब्ज, खांसी, मधुमेह, गैस्ट्रिक अल्सर, अपच और मूत्र पथ के संक्रमण जैसी कई बीमारियों से सुरक्षा मिल सकती है। 

आयुर्वेद में नीम के पेड़ की छाल, फूल और फल का भी औषधीय रूप से उपयोग और लाभ बताया गया है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक नीम की पत्तियों का सेवन करके डायबिटीज और त्वचा की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में नीम से होने वाले ऐसे ही कुछ अद्भुत स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
त्वचा रोगों में लाभदायक - फोटो : iStock
त्वचा की बीमारियों को दूर करने में सहायक
अध्ययनों से पता चलता है कि नीम के बीज के तेल में ओलिक, स्टीयरिक, पामिटिक और लिनोलिक एसिड जैसे फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन फैटी एसिडों में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि नीम की पत्तियों का सेवन करने वालों में मुंहासा होने का खतरा काफी कम होता है। इसके अलावा यह खून साफ करने में भी सहायक है जिससे त्वचा के रंग में निखार आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज में नीम के फायदे - फोटो : iStock
डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक
जानवरों पर किए गए अध्ययन से संकेत मिलता है कि नीम की पत्ती का अर्क मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नीम का अर्क इंसुलिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि नीम की पत्तियों का सेवन करके टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
किडनी रोगों में नीम के फायदे - फोटो : iStock
किडनी और लिवर को बनाए रखता है स्वस्थ
वैज्ञानिकों का कहना है कि नीम के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे किडनी और लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। दर्द निवारक या कैंसर की दवा का अधिक सेवन करने वाले लोगों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस अधिक हो सकता है जिससे लिवर और किडनी के ऊतकों को क्षति पहुंच सकती है। इसके अलावा नीम का सेवन करने वाले लोगों को किडनी की तमाम अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालों की समस्याओं में नीम के फायदे - फोटो : Pixabay
बालों के लिए फायदेमंद है नीम
नीम के बीज के अर्क में अज़ादिराक्टिन नामक एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है जो जूं जैसे परजीवियों को खत्म करके बालों और खोपड़ी की त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। बच्चों में सिर की जूं पड़ जाने या बालों में रूसी की समस्या होने पर नीम आधारित शैम्पू के प्रयोग से लाभ मिलता है। बालों की समस्याओं में नीम के तेल को भी फायदेमंद माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें