फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: इस नवरात्रि फॉलो करें ये डाइट प्लान, न होगी कमजोरी और न बढ़ेगा वजन

Thu, 07 Oct 2021 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं - फोटो : istock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

जब भी कोई व्रत या त्योहार आता है, तो लोगों को सबसे पहली चिंता ये सताती है कि उनकी डाइट का क्या होगा? कहीं कम खाने की वजह से या व्रत रखने की वजह से वो कमजोरी का शिकार तो नहीं होंगे? कहीं उनका वजन तो बिगड़ने नहीं लगेगा? इस तरह के कई सवाल लोगों के मन में उछल कूद करने लगते हैं। जैसे- नवरात्रि के व्रत को ही ले लीजिए। दरअसल, आज यानी 7 अक्टूबर 2021 से नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। नौ दिनों तक चलने वाला ये पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। लोग इस दिन व्रत रखते हैं, देवी के नौ रूपों की पूजा करते हैं आदि। ऐसे में अगर आपको भी अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इन नौ दिनों में कैसी डाइट ले सकते हैं, जो आपको फायदा देने का काम करेगी।
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं - फोटो : iStock
ऐसी हो सुबह की डाइट
  • आप सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो आपके वजन और शरीर को फायदे देने का काम करेगा।
विज्ञापन

3 of 7
नवरात्रि 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं - फोटो : iStock
ऐसा हो नाश्ता
  • आप सुबह के नाश्ते में ज्यादा कुछ नहीं, बल्कि कुछ फल, मिल्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

4 of 7
नवरात्रि 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं - फोटो : iStock
लंच में खाएं ये चीजें
  • वहीं, दोपहर के खाने में आप कुटू के आटे की रोटी, आलू की सब्जी, दही, उपमा, उतपमन और रायते जैसी चीजें खा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नवरात्रि 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं - फोटो : iStock
शाम का नाश्ता ऐसा हो
  • लोग शाम का नाश्ता भी करते हैं। ऐसे में आप इस वक्त चाय, ग्रीन टीन, ड्राई फ्रूट्स और मखानों का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नवरात्रि 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं - फोटो : iStock
रात को खाएं ऐसा खाना
  • रात को डिनर के समय आप हरी सब्जियां, खीरा (सलाद के रूप में), टमाटर और शकरकंदी की चाट खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवरात्रि 2021: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं - फोटो : iStock
सोने से पहले ये न भूलें
  • वहीं, जब आप सोने जा रहे हैं, तो सोने से पहले ध्यान रहे कि दालचीनी वाले दूध का सेवन जरूर करें। इससे आपके शरीर को फायदे मिल सकते हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें