कोरोना संक्रमण का कहर पिछले डेढ़ साल से पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में इसके काफी गंभीर परिणाम भी देखने को मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वायरस में हो रहे म्यूटेशन इसे और संक्रामक और घातक बनाते जा रहे हैं। अभी तक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को वैज्ञानिक सबसे संक्रामक मानते आ रहे थे, इस बीच हाल ही में सामने आए कुछ नए वैरिएंट्स ने चिंता को और गंभीर कर दिया है। तमाम रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट्स में ऐसे म्यूटेशन देखे जा रहे हैं जो शरीर में वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को आसानी से चकमा दे सकते हैं, यही कारण है कि दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक बार फिर से चर्चा का बाजार काफी गर्म है।
हालिया रिपोर्टस में वैज्ञानिकों ने कोरोना के ऐसे वैरिएंट्स के बारे में सूचित किया है, जिन्हें डेल्टा से भी खतरनाक बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों को डर है कि इन वैरिएंट्स से संक्रमण की स्थिति में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में कोरोना के ऐसे ही चार सबसे संक्रामक और घातक वैरिएंट्स के बारे में जानते हैं।