फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये आसान उपाय, सिरदर्द को कभी न करें नजरअंदाज

Mon, 30 Aug 2021 01:22 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माइग्रेन के आसान उपाय - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


आज के समय में माइग्रेन एक आम बीमारी बन चुकी है, जिससे लाखों लोग पीड़ित हैं। दरअसल, माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में तेज दर्द से होता है। ऐसा लगता है जैसे कोई सिर के ऊपर जोर-जोर से हथौड़ा मार रहा है। यह दर्द एकदम असहनीय होता है। माइग्रेन की सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि कुछ लोगों को यह कई घंटों तक लगातार परेशान करता है, जबकि गंभीर मामलों में माइग्रेन का दर्द लगातार कई दिनों तक भी रह सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब किसी को माइग्रेन का अटैक आता है तो उसकी आवाज लड़खड़ाने की समस्या भी हो सकती है। मूल रूप से यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, लेकिन बेहद ही गंभीर है। इसलिए अगर आपको तेज सिरदर्द की समस्या है तो उसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपायों के बारे में, जो आपको माइग्रेन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोर-शराबे से दूर रहें 
  • अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको शोर-शराबे से दूर ही रहना चाहिए, क्योंकि कई बार शोरगुल या तेज लाइट भी माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकते हैं। ऐसे मरीजों के लिए शांत माहौल वाली जगहें अच्छी होती हैं, ये सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पौष्टिक आहार लें 
  • कई लोगों को समय पर खाना न खाने औऱ पौष्टिक आहार नहीं लेने से भी सिरदर्द की समस्या हो जाती है। इसलिए माइग्रेन के मरीजों को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है और माइग्रेन से पीड़ित मरीजों का समय पर भोजन करना बहुत ही जरूरी होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
अच्छी नींद लें 
  • आपको नियमित रूप से 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। अगर आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो आपके लिए तो भरपूर नींद बहुत ही जरूरी है। सोने और जागने का समय निश्चित करें, मनपसंद संगीत सुनें, इससे माइग्रेन में काफी मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नियमित रूप से व्यायाम करें 
  • तनाव और चिंता, माइग्रेन की वजह बन सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें, क्योंकि इससे तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि व्यायाम को माइग्रेन से छुटकारा पाने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पीना भी जरूरी होता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी से माइग्रेन का दर्द और बढ़ सकता है। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें