फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: कोरोना वैक्सीन से शरीर में चुंबकीय शक्ति आने का दावा, जानिए सच्चाई

Fri, 11 Jun 2021 05:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैक्सीन के बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति आने का दावा - फोटो : Social media
देश में कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को तेज कर दिया गया है। 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यही एकमात्र उपाय है जो लोगों को कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा दे सकती है। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को एक-दो दिनों तक इसके साइड-इफेक्ट्स का अनुभव भी हो सकता है। सामान्य तौर पर लोगों को बुखार, शरीर में दर्द और थकान का अनुभव हो सकता है, डॉक्टर इसे सामान्य भी मानते हैं। पर क्या वैक्सीनेशन के दुष्प्रभाव के कारण शरीर में चुंबकीय शक्ति आ सकती है? ऐसी शक्ति जिसके कारण शरीर से लोहे और स्टील के बर्तन चिपकने लगें?



इन दिनों सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 71 साल के एक व्यक्ति में वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद चुंबकीय शक्ति आ गई। आइए इस लेख में इस वीडियो की पड़ताल करके इसकी सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो - फोटो : Social media
क्या है वायरल वीडियो?
इन दिनों सोशल मीडिया में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का बताया जा रहा है। वीडियो में अरविंद सोनार नाम के व्यक्ति दावा कर रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद उनका शरीर चुंबकीय बन गया है। वीडियो में अरविंद कह रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर से चम्मच और सिक्के चिपक रहे हैं। 2 जून को अरविंद ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी। जब पहली बार यह घटना घटी तो परिवार के लोगों को लगा कि पसीने के कारण शरीर से बर्तन चिपक रहे हैं। हालांकि जब बाद में भी यह सिलसिला जारी रहा तो यह मामला लोगों के लिए अचरज का विषय बन गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
सरकार ने किया फैक्ट चेक - फोटो : social media
क्या वैक्सीन के ऐसे प्रभाव भी हो सकते हैं?
शरीर के चुंबक बनने का मामला इतनी तेजी से वायरल हुआ कि देखते-देखते यह  वीडियो सरकार की नजरों में भी आ गया। इस संबंध में भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट कर सच्चाई से लोगों को रूबरू कराया। पीआईबी  ने ट्वीट के माध्यम से इस वायरल खबर का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक किया है। ट्वीट में बताया गया है कि कोविड वैक्सीन के कारण शरीर में इस तरह का कोई भी असर आना संभव नहीं है। कोराना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें किसी भी तरह के धातु की इस्तेमाल नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे ऐसे दावे बेबुनियाद हैं, इनपर ध्यान न दें।

4 of 5
जानिए विशेषज्ञों का राय - फोटो : Social media
फिर कैसे चिपकने लगे शरीर से सिक्के और बर्तन?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए भी यह घटना काफी अचरज वाली है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन के कारण इस तरह का दुष्प्रभाव होना असंभव है। फिलहाल यह शोध का विषय है, इसके बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। डॉक्टरों ने लोगों से ऐसी बातों पर विश्वास न करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैक्सीन लगवाने के बाद हो सकती है थकान और सिरदर्द - फोटो : iStock
वैक्सीन के कारण होने वाले साइड-इफेक्ट्स
प्रेस सूचना ब्यूरो के मुताबिक वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को सामान्य तौर पर हल्का सिरदर्द, इंजेक्शन वाले स्थान पर दर्द या सूजन और हल्के बुखार की शिकायत हो सकती है। वैक्सीनेशन को लेकर फैल रही अफवाहजनक बातों पर भरोसा न करें। टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं, सभी लोगों को टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।

----------------------
नोट: यह लेख केंद्र सरकार के के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा किए गए फैक्ट चेक ट्वीट के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें