फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: डाइट में कम करें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा, वजन होगा कम और दिल के लिए भी है फायदेमंद

Tue, 17 Aug 2021 09:38 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Saurabh Mayank 

डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक  
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एमडी (मेडिसिन) 


कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसका मुख्य काम शरीर को ऊर्जा प्रदान करना है। इसलिए लोगों को अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, लेकिन कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि कम कार्बोहाइड्रेट या बिना कार्बोहाइड्रेट वाला आहार वजन कम करने में उपयोगी होता है। आज के समय में मोटापा या वजन का अधिक होना गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे लाखों-करोड़ों लोग पीड़ित हैं। दिक्कत ये है कि वजन अगर अधिक हो जाए तो उसकी वजह से तमाम बीमारियां भी शरीर को जकड़ सकती हैं। इसलिए वजन को नियंत्रण में रखना जरूरी होता है और इसके लिए डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करना पड़ेगा। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेने के नुकसान और कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेने के नुकसान 
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि डाइट में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट को शामिल करने से मोटापा तो बढ़ता ही है, साथ ही शुगर या डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा याद्दाश्त पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बढ़ सकता है हृदय संबंधी रोगों का खतरा 
  • कार्बोहाइड्रेट की अधिकता से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि मोटापा या वजन बढ़ने के बाद कई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट अधिक लेने से डिमेंशिया, अल्जाइमर आदि का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
बादाम में कम होता है कार्बोहाइड्रेट 
  • बादाम में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है और इसके सेवन से शरीर को उचित प्रोटीन भी मिलता है। यह वजन कम करने में उपयोगी हो सकता है। इसलिए आप अपने दिन की शुरुआत सुबह में भिगोए हुए बादाम के सेवन के साथ कर सकते हैं या दोपहर में भुने हुए बादाम भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये चीजें भी वजन घटाने में हैं फायदेमंद 
  • वजन कम करने के लिए आप अपने आहार में भुने हुए चने, भुने हुए अलसी के बीज या भुने हुए सूरजमुखी के बीज को शामिल कर सकते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन घटाने में उपयोगी होते हैं। राजमा, मूंग दाल, पनीर, सोयाबीन आदि भी कम कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ हैं। इनका भी सेवन किया जा सकता है। 
नोट: डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमडी (मेडिसिन) पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने 2डी इकोकार्डियोग्राफी में फेलोशिप भी पूरी की है। डॉ. सौरभ को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में काम करने का पूर्व अनुभव है। उन्हें क्रिटिकल केयर, इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजी में दक्षता हासिल है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें