फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: ब्लड शुगर बढ़ना जितना हानिकारक, इसका कम होना उससे भी खतरनाक, जानिए क्या हो सकती हैं दिक्कतें?

Thu, 15 Jun 2023 11:16 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लो ब्लड शुगर की समस्या - फोटो : iStock
ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है, यह डायबिटीज की समस्या है। अगर आपके ब्लड शुगर का स्तर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, तो इसके कारण शरीर के कई अंगों जैसे आंख, तंत्रिका, हृदय आदि के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं। यही कारण है कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें दवाइयों के साथ लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखते हुए शुगर के स्तर को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।

पर क्या आप जानते है कि शुगर का स्तर बढ़ना जितना हानिकारक है, इसका कम होना भी शरीर के लिए इसी तरह से जटिलताओं को बढ़ाने वाला हो सकता है?

शुगर का स्तर बढ़ने को हाइपरग्लाइसेमिया जबकि इसके कम होने को हाइपोग्लाइसेमिया के रूप में जाना जाता है। डॉक्टर कहते हैं, हमारे आहार और दिनचर्या के आधार पर रक्त शर्करा का स्तर दिन के दौरान अक्सर बदलता रहता है। हालांकि अगर इसकी रीडिंग 70 मिलीग्राम से कम हो जाती है तो इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आइए शुगर लो होने की समस्या और इसके कारण होने वाली दिक्कतों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शुगर लेवल कम होना भी खतरनाक - फोटो : istock
हाइपोग्लाइसेमिया की समस्या

हाइपोग्लाइसीमिया अक्सर मधुमेह के उपचार से संबंधित माना जाता है, यानी कि डायबिटीज के उपचार में दी जाने वाली दवाएं कई बार रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य से काफी कम कर देती हैं जिसके कारण यह दिक्कत होती है। हाइपोग्लाइसीमिया को तत्काल उपचार की आवश्यकता है।

अगर इस स्थिति पर ध्यान न दिया जाए तो इसके कई लक्षण हो सकते हैं, जिसमें से कुछ को गंभीर भी माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज की जटिलताएं - फोटो : Pixabay
कैसे जाने आपका ब्लड शुगर लो हो रहा है?

हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं। कई बार इसमें सामान्य समस्याओं का अनुभव होता है जो खुद से ठीक भी हो जाता है पर कुछ स्थितियों में इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। जब आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो रहा होता है तो इसके कई लक्षण से पहचान की जा सकती है। 

कंपकंपी होना या कमजोरी लगने से लेकर पसीना आना और ठंड लगना, हृदय गति बढ़ जाना, भ्रम या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, घबराहट या चिड़चिड़ापन या फिर आपकी त्वचा से रंग पीला होने लग सकता है। यह बेहोशी का भी कारण बन सकता है, इसलिए अगर आपको डायबिटीज है और इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं तो तुरंत शुगर की जांच करें।

4 of 5
लो ब्लड शुगर की समस्या - फोटो : istock
गंभीर भी हो सकते हैं लक्षण

गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षणों में रोगी को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा की आवश्यकता होती है। दुर्लभ मामलों में गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के परिणामस्वरूप कोमा या मृत्यु का भी जोखिम रहता है। इस स्थिति में  धुंधली या दोहरी दृष्टि के साथ रोगी को स्पष्ट बोलने  में कठिनाई, शारीरिक समन्वय में समस्या या फिर बेहोशी की दिक्कत हो सकती है। यदि शुगर का लेवल लगातार 60 या इससे कम है तो इसके गंभीर रूप लेने का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुगर को करें कंट्रोल - फोटो : Pixabay
शुगर लो हो जाए तो क्या करें?

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार यदि आपका शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है, तो तुरंत हल्की मात्रा में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करें। इससे लक्षणों में काफी हद तक सुधार हो सकता है, हालांकि यदि आपको गंभीर लक्षणों का अनुभव हो रहा है और सामान्य उपायों से भी लाभ नहीं मिल रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें