फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: हृदय की इन बीमारियों से ज्यादातर लोग बेखबर, सावधान- ये भी बन सकती है हार्ट अटैक का कारण

Thu, 15 Jun 2023 10:23 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : iStock
हृदय की सेहत का ख्याल रखना बहुत महत्वपूर्ण है, विशेषकर तब जब हाल के वर्षों में कम उम्र के लोगों की गंभीर हृदय रोगों के कारण मृत्यु का मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कई कारणों से समय के साथ हमारा हृदय कमजोर होता जा रहा है। आमतौर पर हृदय रोगों को पहले उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता था पर अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और इसके कारण मृत्यु का जोखिम देखा जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों को इससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित समस्याओं का कई प्रकार से हृदय की सेहत पर दुष्प्रभाव हो सकता है। हृदय से संबंधित कई ऐसी स्थितियां हैं जिनके बारे में कम चर्चा होती है और ज्यादातर लोग इससे अनजान रहते हैं। हालांकि जब बात हृदय स्वास्थ्य के देखभाल की ही तो इन समस्याओं पर भी गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है।

आइए हृदय से संबंधित ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एनजाइना की समस्या - फोटो : istock
प्रिंजमेटल एनजाइना की समस्या

हृदय में रक्त का संचार कम होने और इसके कारण उत्पन्न दर्द को एनजाइना के रूप  में जाना जाता है, पर क्या आपने प्रिंजमेटल एनजाइना के बारे में सुना है? इसे वासोस्पैस्टिक एनजाइना या वैरिएंट एनजाइना भी कहा जाता है। यह एसटी सेगमेंट में कुछ इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफिक परिवर्तनों के साथ सीने में बेचैनी या दर्द का कारण बन सकती है। प्रिंजमेटल एनजाइना की स्थिति आपकी  कोरोनरी आर्टरी में ऐंठन के कारण भी हो सकती है, हालांकि ये मामले काफी दुलर्भ हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एसटीईएमआई का जोखिम - फोटो : Pixabay
महिलाओं में अधिक कॉमन है एसटीईएमआई

एसटी-एलीवेशन मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (एसटीईएमआई), हार्ट अटैक का एक गंभीर प्रकार है, जिसका जोखिम महिलाओं में अधिक देखा जाता है। दिल के दौरे का यह प्रकार अधिक गंभीर और मृत्यु के जोखिम को बढ़ाने वाला माना जाता है। यह मुख्य रूप से हृदय के निचले कक्षों को प्रभावित करता है और विद्युत प्रवाह से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है।

एसटीईएमआई में प्रमुख कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाती है। सामान्य हार्ट अटैक की तुलना में इसके जानलेवा होने का जोखिम अधिक हो सकता है। 

4 of 5
हार्ट अटैक की समस्या - फोटो : pixaby
कार्डियक सिंड्रोम एक्स (सीएसएक्स) 

कार्डियक सिंड्रोम एक्स, टिपिकल या एटिपिकल एनजाइना के कारण सीने में होने वाली दर्द की समस्या है। खास बात यह है कि इसमें एंजियोग्राम टेस्ट में कोरोनरी वैस्कुलर असामान्यताओं के संकेत नहीं दिखाई देते हैं। यही कारण है कि समय पर इसका निदान काफी कठिन हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कार्डियक सिंड्रोम एक्स कितना गंभीर और घातक हो सकता है, यह रोगी की स्थिति पर काफी कुछ निर्भर करता है पर समस्या के कारण क्वालिटी ऑफ लाइफ पर जरूर नकारात्मक असर देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay
ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम

ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम की समस्या काफी सामान्य है, इसे ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर यह गंभीर भावनात्मक अनुभव के परिणामस्वरूप हो सकता है। इस स्थिति में, हृदय के मुख्य पम्पिंग कक्ष के आकार में परिवर्तन देखा जाता है, जिससे हृदय की रक्त को प्रभावी ढंग से पंप करने की क्षमता कम हो सकती है। ब्रेकअप या किसी अन्य भावनात्मक समस्याओं के कारण इसका जोखिम अधिक देखा जाता है।

 
 
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें