कोरोना संक्रमण के कारण इस समय ज्यादातर लोगों का घर से बाहर निकलना बंद है। सुरक्षा की दृष्टि से बहुत सारे ऑफिसों ने भी लोगों को घर से काम करने की सहूलियत दे रखी है। आमतौर पर ऑफिसों में किसी कर्मचारी से सात से आठ घंटे का काम लिया जाता है, लेकिन क्या महामारी के दौर में आपको इससे भी ज्यादा देर तक काम करना पड़ रहा है? अगर हां, तो यह आदत आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में लोगों को आगाह किया है कि लंबे समय तक काम करते रहने की आदत आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है, इतना बुरा कि कुछ स्थितियों में आपकी मौत भी हो सकती है।
आइए, इस लेख में जानते हैं कि रोजाना कितने घंटे से ज्यादा काम करना आपके लिए घातक हो सकता है?