फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Blood Pressure: रोजाना की ये गड़बड़ आदतें आपको बना सकती हैं ब्लड प्रेशर का मरीज, बरतें सावधानी

Sun, 19 May 2024 07:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik
हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप को हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उन्हें हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का जोखिम भी अधिक होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रक्तचाप को नियंत्रित रखने वाले उपाय करने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी रोजाना की आदतें और गड़बड़ जीवनशैली के कारण भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है। जिन लोगों की लाइफस्टाइल खराब होती है उन्हें अक्सर ब्लड प्रेशर बढ़े रहने या कम होने की समस्या हो सकती है। आइए ऐसी ही कुछ सामान्य आदतों पर नजर डालते हैं जो उच्च रक्तचाप का कारण बन सकती हैं। सभी लोगों को इन आदतों को लेकर सावधानी बरतते रहना जरूरी है ताकि आप सेहत को ठीक रख सकें।
विज्ञापन

2 of 5
आहार पर दें ध्यान - फोटो : istock
आहार में गड़बड़ी पर दें ध्यान

अस्वास्थ्यकर आहार जैसे सोडियम, संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर आहार का सेवन उच्च रक्तचाप के जोखिमों को बढ़ाने वाला माना जाता है। विशेषतौर पर जो लोग अधिक मात्रा में नमक वाली चीजें खाते हैं उन्हें इसका खतरा अधिक होता है। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड और शर्करा युक्त पेय पदार्थों का अत्यधिक सेवन भी रक्तचाप बढ़ा सकता है। यही कारण है कि आहार को लेकर सावधानी बरतना रक्तचाप को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के नुकसान - फोटो : istock
ज्यादा देर तक बैठना नुकसानदायक

शारीरिक गतिविधि में कमी, ज्यादा देर तक बैठने की आदत भी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही गतिहीन जीवनशैली मोटापा को भी बढ़ा देती है। ये स्थितियां हृदय रोगों का प्रमुख कारण मानी जाती हैं। नियमित व्यायाम करने, पैदल चलने और स्वस्थ वजन बनाए रखने के उपाय करना आपकी सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम से आप ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल रख सकते हैं। 

4 of 5
ज्यादा तनाव लेने से बचें - फोटो : istock
तनाव की समस्या पर दें ध्यान

दीर्घकालिक तनाव रक्तचाप के स्तर को बढ़ा सकती है। अध्ययनकर्ता बताते हैं तनावग्रस्त होने पर, शरीर कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन रिलीज करता है, जो अस्थायी रूप से रक्तचाप को बढ़ा देती हैं। जो लोग अधिक तनाव लेते हैं उनमें क्रोनिक ब्लड प्रेशर के साथ हृदय रोगों का भी खतरा अधिक हो सकता है। तनाव को नियंत्रित करके रक्तचाप को भी कंट्रोल किया जा सकता है, इसके लिए योग, ध्यान जैसे अभ्यास सहायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अच्छी नींद लेना जरूरी - फोटो : istock
नींद न पूरा करना है समस्याकारक

नींद की खराब आदतें जैसे बहुत कम सोना या स्लीप एपनिया जैसी नींद संबंधी विकारों को सीधे तौर पर उच्च रक्तचाप से जोड़कर देखा जाता है। नींद के दौरान, शरीर स्ट्रेस हार्मोन और रक्तचाप को नियंत्रित करता है इसलिए अपर्याप्त नींद इस प्रक्रिया को बाधित करती है। अच्छी नींद लेना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। रात में कम से कम 7-9 घंटे की नींद लेना जरूर सुनिश्चित करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें