डिमेंशिया रोग का कम हो सकता है खतरा
- फोटो : Pixabay
उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कतों में कमी की संभावना
एशियाई और भारतीय आबादी पर इसका क्या असर हो सकता है, इसे समझन के लिए हमने रांची स्थित रिम्स अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ विकास कुमार से बातचीत की। डॉ विकास बताते हैं, ब्रेन के आकार बढ़ने से उम्र से संबंधित मस्तिष्क की बीमारियों में कमी आने की उम्मीद है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है त्वचा की तरह ब्रेन भी सिकुड़ने लगता है। आकार बड़ा होने पर उम्र के साथ इसमें होने वाली प्राकृतिक सिकुड़न से तंत्रिकाओं को कम नुकसान होने की संभावना रहेगी, जो आपको मस्तिष्क और न्यूरोलॉजी से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकती है।