दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का खतरा पिछले चार साल से अधिक समय से जारी है। अब तक 70.28 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, 69.80 लाख लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वर्ल्डोमीटर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 67.37 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों में भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम देखा जा रहा है, लॉन्ग कोविड की समस्या कई लोगों में एक साल तक भी बनी हुई देखी गई है।
हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया, कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम देखे जा रहे हैं, यहां तक कि जिन लोगों में संक्रमण के दौरान हल्के लक्षण भी थे, उनमें भी कई प्रकार की दिक्कतें बनी हुई हैं। अस्पतालों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग आ रहे हैं जो संक्रमण से तो ठीक हो चुके हैं पर उनमें स्वास्थ्य समस्याएं अब भी बनी हुई हैं।