फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया: बहुत हानिकारक है रात में देर से सोने की आदत, कई जानलेवा बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

Sun, 04 Sep 2022 07:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रात में देर से सोने के नुकसान - फोटो : iStock
स्वस्थ शरीर के लिए विशेषज्ञ स्लीप साइकल को ठीक रखने पर विशेष जोर देते हैं, इसमें सोने-जागने के निर्धारित समय और नींद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। नींद की गुणवत्ता का संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर देखा जा सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के विकसित होने का जोखिम अधिक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं नींद की गुणवत्ता के साथ इसकी अवधि का ख्याल रखना भी बहुत आवश्यक है, अक्सर लोगों की स्लीप साइकल में एक बड़ी समस्या देखी गई है, कई लोगों को रात में देर तक जगने की आदत होती है। यह आदत भले ही सामान्य लगती हो, पर सेहत पर इसके कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को रात में 6-8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए रात में 10 से सुबह 6 बजे तक सोने के समय को सबसे गुणवत्तापूर्ण नींद वाला माना जाता है, हालांकि अक्सर देखने को मिलता है कि अधिकतर लोग रात में 12-1 बजे सोते हैं। यह आदत आपकी स्लीप साइकल को बिगाड़ देती है, जिससे नींद पूरी न होने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि रात में देर से सोने के क्या नुकसान हैं?
विज्ञापन

2 of 4
हाइपरटेंशन का बढ़ता खतरा - फोटो : iStock
हाई ब्लड प्रेशर के हो सकते हैं शिकार

स्लीप साइकल में आने वाली दिक्कत  के कारण जिन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम सबसे अधिक होता है, हाई ब्लड प्रेशर उनमें से एक है। कई अध्ययनों के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने पाया कि रात में देर तक जगने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या विकसित होने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में काफी अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य सी लगनी वाली इस आदत के कारण आपका मेटाबॉलिज्म चक्र भी गड़बड़ हो सकता है जिसके कारण कई तरह की समस्याओं का जोखिम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल का खतरा - फोटो : istock
वर्कआउट के लिए समय न मिल पाना 

देर से सोने वाले लोगों में स्वाभाविक रूप से सुबह देर से उठने की भी आदत होती है, इस कारण से अक्सर ऐसे लोगों के लिए सुबह के समय व्यायाम कर पाना कठिन हो जाता है। हेल्थ प्रमोशन एंड क्रॉनिक डिजीज प्रिवेंशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि देर से सोने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में गतिहीन जीवनशैली की समस्याएं भी अधिक देखने को मिलती हैं, जिसका संपूर्ण सेहत पर बहुत नकारात्मक असर हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
वजन को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock
वजन बढ़ने का खतरा

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि देर से सोने की आदत आपके आहार के समय को भी प्रभावित कर देती है, जिसका सीधा असर बढ़ते हुए वजन की समस्या के तौर पर देखने को मिलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप देर से सोते हैं तो इससे सुबह का नाश्ता छूटने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा संपूर्ण आहार चक्र पर भी इसका असर हो सकता है, यह आदत वजन को प्रभावित कर सकती है, ऐसे लोगों में वजन बढ़ने-मोटापे की खतरा भी अधिक देखा जाता है जो कई प्रकार की बीमारियों के लिए प्रमुख जोखिम कारक है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें