फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में दावा: शराब के अधिक सेवन से कैंसर का खतरा, महिलाएं भी रहें सावधान

Thu, 05 Aug 2021 09:27 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक ही होता है, ये तो डॉक्टर भी हमेशा से कहते आए हैं। उनका मानना है कि शराब का ज्यादा सेवन प्रतिरोधी क्षमता को कमजोर करता है और इसके चलते निमोनिया और टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे एचआईवी और दूसरी संक्रमित बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है और गर्भावस्था में शराब पीने से शिशु का विकास भी प्रभावित होता है। अब एक नए अध्ययन में यह पाया गया है कि शराब के सेवन से कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन के मुताबिक, साल 2020 में शराब पीने की वजह से कैंसर के साढ़े सात लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। अमेरिका के लोगों को इस दौरान अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते देखा गया है। शराब और कैंसर के बीच के संबंध को दर्शाने वाले इस अध्ययन को लैंसेट ओंकोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन के मुताबिक, साल 2020 में कैंसर के जितने भी मामले सामने आए, उसमें से चार फीसदी मामले सिर्फ अल्कोहल के कारण बढ़े हैं। हालांकि जिन लोगों में एक दिन में दो से ज्यादा ड्रिंक लिए हैं, उनमें शराब के सेवन से कैंसर के अधिकांश मामले देख गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अध्ययन के मुताबिक, शराब का उपयोग कैंसर सहित चोटों और बीमारियों की एक विस्तृत श्रृंखला से जुड़ा हुआ है और यह बीमारी के वैश्विक बोझ के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। अल्कोहल युक्त पेय पदार्थों का सेवन मुख्य रूप से ऊपरी वायु-पाचन पथ (ओरल कैविटी, स्वरयंत्र और अन्नप्रणाली) के कैंसर और कोलन, मलाशय, लिवर और महिलाओं में स्तन के कैंसर से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साल 2019 की एक सरकारी रिपोर्ट कहती है कि भारत में एक-तिहाई पुरुष शराब पीते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 से 75 साल की उम्र के बीच के 14 फीसदी से अधिक भारतीय शराब का सेवन करते हैं। वही, विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि 11 फीसदी भारतीय शराब पीते हैं। चिंता वाली बात यह है कि अधिकतर लोग नकली या देशी शराब पीते हैं, जो और अधिक नुकसानदेह साबित होती है। 
स्रोत और संदर्भ:    
1. Alcohol and the global burden of cancer: what are we missing? 
https://www.thelancet.com/journals/lanonc/article/PIIS1470-2045(21)00329-6/fulltext 
2. Global burden of cancer in 2020 attributable to alcohol consumption: a population-based study 
https://www.thelancet.com/journals/lanonc/article/PIIS1470-2045(21)00279-5/fulltext 
3. MAGNITUDE OF IN INDIA 2019 
http://socialjustice.nic.in/writereaddata/UploadFile/Magnitude_Substance_Use_India_REPORT.pdf 

अस्वीकरण नोट: यह लेख लैंसेट ओंकोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन और एक सरकारी रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें