फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के इलाज में बेहद असरदार है कीमोथेरेपी, जानिए कैसे करती है काम

Fri, 10 Apr 2020 08:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैंसर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर या कर्क रोग एक बहुत ही घातक बीमारी है। इस बीमारी में शरीर के किसी भी हिस्से की कोशिकाओं का अनियंत्रित विभाजन होने लगता है। कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी सबसे ज्यादा प्रचलित ट्रीटमेंट है। कीमोथेरेपी का इस्तेमाल कैंसर के सेल्स को खत्म करने के लिए किया जाता है। कीमोथेरेपी कैंसर के सेल्स को फैलने से रोकते हैं। इसका इस्तेमाल कैंसर के आखिरी स्टेज में उसे रोकने के लिए किया जाता है। कीमोथेरेपी के दौरान कैंसर को खत्म करने वाली दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इन दवाओं के वजह से कैंसर ट्यूमर सिकुड़ जाते हैं और फैलते नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर - फोटो : फाइल फोटो
कैंसर और कीमोथेरेपी
कैंसर के सेल्स शरीर में कई तरीकों से फैलते हैं। कीमोथेरेपी इन सेल्स को बढ़ने से रोकने पर कई हद तक प्रभावी होता है। कैंसर से पीड़ित हर मरीज के सेल्स एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं।  भले ही किसी का स्टेज लगभग एक ही हो लेकिन उनके शरीर में कैंसर के कितने सेल्स कहां-कहां फैले हैं इस पर निर्भर करते हैं। एंटी कैंसर ड्रग्स को हमेशा दवाइयों या इंजेक्शन के माध्यम से लिया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कैंसर - फोटो : फाइल फोटो
कीमोथेरेपी कैसे होती है?

ऐसा जरूरी नहीं है कि कैंसर के हर रोगी को कीमोथेरेपी दी जाए। रोगी के स्थिति पर यह बात निर्भर करती है कि उसे कीमोथेरेपी की जरूरत है कि नहीं। इसके बाद ही कीमोथेरेपी दी जाती है। कीमोथेरेपी के कई तरीके होते हैं।

निओएडजुवेंट कीमोथेरेपी: सर्जरी या रेडिएशन थेरेपी के जरिए ट्यूमर को सिकुड़ने वाली एक थेरेपी है, जिसे निओएडजुवेंट कीमोथेरेपी के तौर पर जाना जाता है।

एडजुवेंट कीमोथेरेपी: एडजुवेंट कीमोथेरेपी कैंसर के बचे हुए सेल्स को मारने के लिए दिया जाता है।

4 of 5
कैंसर - फोटो : फाइल फोटो
कीमोथेरेपी के फायदे क्या है?
कई शोधों में यह बात सामने आई है कि कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी सबसे बढ़िया उपाय है। यह थेरेपी कैंसर के सेल्स को मारने का काम करती है। कैंसर से पीड़ित शख्स को अगर कीमो दिया जाता है तो उसको फिर से कैंसर होने का खतरा कई गुणा तक कम हो जाता है। कीमो के दौरान निरंतर जांच की जाती है कि मरीज के शरीर में सेल्स की क्या स्थिति है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैंसर - फोटो : फाइल फोटो
कीमोथेरेपी के नुकसान 
  • कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए कीमोथेरेपी सबसे ज्यादा फायदेमंद इलाज है। हालांकि इसके पीड़ित के बालों को नुकसान जरूर पहुंचता है। कीमोथेरेपी करवाने के बाद बाल काफी ज्यादा पतले हो जाते हैं, जिसकी वजह से काफी ज्यादा बाल झड़ते हैं। कई बार ये बाल दोबारा आ जाते हैं। 
  • कीमोथेरेपी के बाद मरीज को आराम करने का बहुत ज्यादा मन करेगा। साथ ही वह पहले के अपेक्षा ज्यादा थकावट भी महसूस करेंगे।
  • कीमोथेरेपी के इलाज के कारण मुंह के अंदर के सेल्स खत्म हो जाते हैं, जिसकी वजह से आपका मुंह लाल हो सकता है और मुंह में घाव पैदा हो सकता है। 
  • कीमोथेरेपी के बाद आपके शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से आप एनीमिया का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें