आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार दवा
- फोटो : Pixabay
मैसूर स्थित फर्म द्वारा विकसित दवा
मैसूर की एक कंपनी ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए दवाओं का एक नया सेट विकसित किया है। इन दवाओं को मौखिक रूप से दिया जा सकता है। डीआरएम इनोवेशन कंपनी के एमडी डॉ मंजूनाथ बी एच के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने इस दवा को विकसित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के वैज्ञानिकों ने अध्ययन की पुष्टि में बताया है कि यह दवा सेल-आधारित सिस्टम में वायरस को मारने में बेहद असरदार साबित हो सकती है। फिलहाल इसके इस्तेमाल को मंजूरी नहीं मिली है।